धनबाद: 149 पुलिस सब इंस्पेक्टर का ट्रांसफर, पुलिस लाइन में वोटिंग फॉर पोस्टिंग रहे  दारोगा को भी मिली जगह

एसएसपी संजीव कुमार ने धनबाद पुलिस में बड़े पैमाने पर सब इंस्पेक्टर लेवल के अफसरों का ट्रांसफर किया है। विभिन्न पुलिस स्टेशन व ओपी में पोस्टेड 149 सब इंस्पेक्टरों (JSI) को इधर से उधर किया गया है।

धनबाद: 149 पुलिस सब इंस्पेक्टर का ट्रांसफर, पुलिस लाइन में वोटिंग फॉर पोस्टिंग रहे  दारोगा को भी मिली जगह

Advertisement

धनबाद। एसएसपी संजीव कुमार ने धनबाद पुलिस में बड़े पैमाने पर सब इंस्पेक्टर लेवल के अफसरों का ट्रांसफर किया है। विभिन्न पुलिस स्टेशन व ओपी में पोस्टेड 149 सब इंस्पेक्टरों (JSI) को इधर से उधर किया गया है।

यह भी पढ़ें:बोकारो: चास इंडियन बैंक में लूटकांड का खुलासा, चार क्रिमिनल अरेस्ट, 21 लाख कैश बरामद

विभिन्न पुलिस स्टेशन व ओपी में दो साल या उसके अधिक समय से पोस्टेड सब इंस्पेक्टर बदले गये हैं। एसएसपी ने इन सब इंस्पेक्टरों ट्रांसफर संबंधी आदेश गुरुवार की रात ही जारी कर दिये हैं।

पुलिस लाइन में वेटिंग फॉर पोस्टिंग कर रहे सब इंस्पेक्टरों को भी जगह दे दिया गया है। लंब से समय से विभिन्न शाखा में पोस्टेड एसआइ भी बदले गये हैं। साइबर पुलिस स्टेशन में भी नये एसआइ की पोस्टिंग की गयी है।

ट्रांसफर की लिस्ट में कई महिला सब इंस्पेक्टर भी शामिल हैं। इस ट्रांसफर लिस्ट में  दो-चार एसआइ को छोड़ सभी 2018 बैच के सब इंस्पेक्टर हैं।