धनबाद: बांसजोड़ा में खूनी संघर्ष: गोली लगने से घायल किशुन रवानी की मौत, पुलिस ने तेज की आरोपियों की तलाश
धनबाद के बांसजोड़ा बस्ती में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट और गोलीबारी में घायल किशुन Ravani की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में तनाव है। ग्रामीण एसपी एस मोहम्मद याकुब ने लोयाबाद थाना में प्रेसवार्ता कर बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।
- लोयाबाद में तनाव बरकरार, किशुन रवानी की मौत के बाद पुलिस अलर्ट
- इलाके में तनाव; पुलिस ने तेज की कार्रवाई
धनबाद (Threesocieties.com Desk): झारखंड के धनबाद जिले के लोयाबाद थाना क्षेत्र स्थित बांसजोड़ा बस्ती में बुधवार को हुई हिंसक झड़प और गोलीबारी की घटना ने पूरे इलाके को दहला दिया। इस घटना में गोली लगने से गंभीर रूप से घायल किशुन रवानी की इलाज के दौरान मौत हो गई। युवक की मौत के बाद बांसजोड़ा और आसपास के क्षेत्रों में तनाव का माहौल बना हुआ है।
यह भी पढ़ें: धनबाद रेलवे यार्ड में ‘गांजा एक्सप्रेस’ का भंडाफोड़! ट्रेन से हो रही थी तस्करी, RPF-पुलिस ने दबोचे दो आरोपी
घटना को लेकर गुरुवार को धनबाद ग्रामीण एसपी एस मोहम्मद याकुब ने लोयाबाद थाना में प्रेसवार्ता कर पूरे मामले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बुधवार को दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ था। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया और फिर दोनों पक्षों के बीच गोलीबारी शुरू हो गई।
यह भी पढ़ें: धनबाद: बांसजोड़ा झड़प मामले में आजसू नेत्री रजनी रवानी समेत 9 गिरफ्तार, फायरिंग-कांड पर पुलिस का बड़ा एक्शन
गोलीबारी के दौरान किशुन रवानी गंभीर रूप से घायल हो गया था। स्थानीय लोगों की मदद से उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है, जबकि इलाके में भय और तनाव का माहौल बना हुआ है।
यह भी पढ़ें: धनबाद में कोयला सिंडिकेट की खूनी जंग! AJSU-राम रहीम समर्थकों में भिड़ंत, ताबड़तोड़ फायरिंग से दहला बांसजोड़ा
ग्रामीण एसपी एस मोहम्मद याकुब ने कहा कि पुलिस मामले को बेहद गंभीरता से ले रही है। घटना में शामिल सभी आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस की कई टीमों को अलग-अलग जगहों पर भेजा गया है।उन्होंने बताया कि बांसजोड़ा बस्ती और आसपास के इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके। पुलिस लगातार इलाके में गश्त कर रही है और स्थिति पर नजर बनाए हुए है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच पहले से विवाद चल रहा था, जो बुधवार को हिंसक रूप ले बैठा। गोली चलने की घटना से इलाके में दहशत फैल गई थी। घटना के बाद कई लोग अपने घरों में दुबक गए थे।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है। हत्या, गोलीबारी और शांति भंग करने समेत कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि घटना में इस्तेमाल हथियार कहां से आए। किशुन रवानी की मौत के बाद इलाके में लोगों में भारी आक्रोश है। परिजनों ने दोषियों की जल्द गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की है। वहीं प्रशासन लोगों से शांति बनाए रखने की अपील कर रहा है।






