Jharkhand: 33 पुलिस ऑफिसर्स और जवानों को सरानीय कार्य के लिए मिलेंगे पुरस्कार

झारखंड पुलिस के 33 पुलिस ऑफिसर्स और जवानों को विभिन्न श्रेणियों में पदक दिये जाने की घोषणा की गई है। प्रत्येक वर्ष राज्य स्थापना दिवस को ही पदक दे दिए जाते थे। इस वर्ष डेढ़ महीने के बाद दो जनवरी को  गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने पदकों की घोषणा की है।

Jharkhand: 33 पुलिस ऑफिसर्स और जवानों को सरानीय कार्य के लिए मिलेंगे पुरस्कार

Advertisement

रांची। झारखंड पुलिस के 33 पुलिस ऑफिसर्स और जवानों को विभिन्न श्रेणियों में पदक दिये जाने की घोषणा की गई है। प्रत्येक वर्ष राज्य स्थापना दिवस को ही पदक दे दिए जाते थे। इस वर्ष डेढ़ महीने के बाद दो जनवरी को  गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने पदकों की घोषणा की है।

यह भी पढ़ें:IAS Pooja Singhal को सुप्रीम कोर्ट से मिली अंतरिम जमानत, झारखंड में नहीं रहने का निर्देश 

पदकों की घोषणा अलग-अलग कैटेगरी सेवाओं में दी गई है। विशिष्ट सेवा के लिए एक सब इंस्पेक्ट को झारखंड राज्यपाल पदक, वीरता के लिए दो सब इंस्पेक्टर  को झारखंड मुख्यमंत्री पदक और दो आइपीएस अफसर सहित 30 ऑफिसर्स और जवानों को सराहनीय सेवा के लिए झारखंड पुलिस पदक की घोषणा की गई है। विशिष्ट सेवा के लिए झारखंड राज्यपाल पदक रांची के जगुआर के सब इंस्पेक्टर गणेश चंद्र पान को प्रदान किया गया है।

वीरता के लिए झारखंड मुख्यमंत्री पदक लातेहार के सब इंस्पेक्टर राजीव कुमार भगत और दिव्य प्रकाश को प्रदान किया गया है। सराहनीय सेवा के लिए झारखंड पुलिस पदक आईजी सीआईडी असीम विक्रांत मिंज, डीआईजी रांची अनीश गुप्ता, सीनीयर डीएसपी हजारीबाग राजकुमार मेहता, (स्पेशल ब्रांच) दीपक कुमार शर्मा, सीनीयर डीएसपी बोकारो मुकेश कुमार, दीपक कुमार पांडेय (सीनीयर डीएसपी ऑपरेशन लोहरदगा), एसआइ मोहम्मद अरशद खां (रांची जिला), दारोगा सुदामा सिंह (झारखंड जगुआर, रांची), दारोगा सुखराम उरांव (झारखंड जगुआर, रांची), एसआइ मुकुंद बानरा (झारखंड जगुआर, रांची), एसआइ अन्सलेम फ्रांसिस सोय (झारखंड जगुआर, रांची), एशआइ बिहारी मरांडी (झारखंड जगुआर, रांची), एसआइ ईश्वरी सिंह (झारखंड जगुआर, रांची), एएसआइ सुबोध कुमार (पलामू जिला), एएसआइ विनय कुमार पांडेय (गढ़वा जिला), एएसआइ बंधना उरांव (झारखंड जगुआर, रांची), हवलदार इसहाक डोडराय (गढ़वा जिला), हवलदार प्रशांत कुमार महतो (झारखंड जगुआर, रांची), हवलदार रामाशंकर कुमार (झारखंड जगुआर, रांची), हवलदार अमित गुरुंग (झारखंड जगुआर, रांची), हवलदार एमानुएल टुडू (झारखंड जगुआर, रांची), हवलदार जारका कोरवा (सिमडेगा जिला), हवलदार धर्मेंद्र कुमार (गुमला जिला), सिपाही दुर्गा उरांव (खूंटी जिला), पुलिस कांस्टेबल कुंवर मुंडा (खूंटी जिला), अजय कुमार सिंह (बोकारो जिला), हवलदार भूषण शर्मा (चतरा जिला), महिला हवलदार अंजुला कुजूर (जैप-10 होटवार), महिला कांस्टेबल अनुपा कुमारी (जैप-10 होटवार) व सिपाही सूर्य बहादुर धर्ती (जैप-1 रांची) को पुरस्कार देने की घोषणा की दी गई है।