नई दिल्ली: पुडुचेरी की एलजी किरण बेदी हटाई गई, तेलंगाना की गवर्नर को एडीशनल चार्ज

किरण बेदी को पुडुचेरी के एलजी पोस्ट से हटा दिया गया है। राष्ट्रपति भवन से मंगलवार को जारी एक बयान में यह जानकारी दी गई है। तेलंगाना की गवर्नर डॉ. टी. सौंदरराजन को पुडुचेरी के एलजी का एडीशनल चार्ज सौंपा गया है। वह नई नियुक्ति होने तक इस पद का कार्यभार भी संभालेंगी। 

नई दिल्ली: पुडुचेरी की एलजी किरण बेदी हटाई गई, तेलंगाना की गवर्नर को एडीशनल चार्ज

Advertisement

नई दिल्ली। किरण बेदी को पुडुचेरी के एलजी पोस्ट से हटा दिया गया है। राष्ट्रपति भवन से मंगलवार को जारी एक बयान में यह जानकारी दी गई है। तेलंगाना की गवर्नर डॉ. टी. सौंदरराजन को पुडुचेरी के एलजी का एडीशनल चार्ज सौंपा गया है। वह नई नियुक्ति होने तक इस पद का कार्यभार भी संभालेंगी। 
इस संबंध में राष्ट्रपति का आदेश उनके कार्यभार संभालने से समय लागू होगा। उल्लेखनीय है कि प्रशासनिक अड़चनों को लेकर पुडुचेरी के सीएम वी नारायणसामी और किरण बेदी के बीच काफी लंबे समय से विवाद चल रहा था। पुडुचेरी के सीएम वी नारायणसामी ने पिछले दिनों नई दिल्ली में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात की थी। उन्होंरने राष्ट्रपति से मिलकर लेफ्टिनेंट गर्वनर किरण बेदी को वापस बुलाने की याचिका सौंपी थी ।