पश्चिम बंगाल: इस्तीफा नहीं दूंगी“हम हारे नहीं, हराए गए”: 100 सीटें ‘लूटी’ गईं: ममता बनर्जी
पश्चिम बंगाल चुनाव परिणाम के बाद ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग और बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि 100 सीटें छीनी गईं, 90 लाख वोट काटे गए और वह इस्तीफा नहीं देंगी।
कोलकाता (Threesocieties.com Desk): पश्चिम बंगाल चुनाव के नतीजों के बाद सियासत तेज हो गई है। कार्यवाहक मुख्यमंत्री Mamata Banerjee ने 5 मई को बड़ा बयान देते हुए साफ कहा—“हम चुनाव हारे नहीं हैं, हमें हराया गया है”। उन्होंने चुनाव आयोग, केंद्र सरकार और बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि 100 सीटें ‘लूटी’ गईं और करीब 90 लाख वोट काट दिए गए।
यह भी पढ़ें: धनबाद: दुबई से चल रहा ‘प्रिंस खान गैंग’ का खेल! 25 करोड़ रंगदारी, 10 करोड़ जमीन धंधे का खुलासा
Smt. @MamataOfficial has made it clear that she will not resign. Not from a contest that was never fair, never free, and never meant to be.
— All India Trinamool Congress (@AITCofficial) May 5, 2026
This was a conspiracy scripted in Delhi and executed by a complicit Election Commission, rigged from the very first day to manufacture a… pic.twitter.com/N8wLBHdBNX
ममता बनर्जी ने यह भी स्पष्ट कर दिया कि उनके इस्तीफे का सवाल ही नहीं उठता। उन्होंने कहा, “मैं लोकभवन जाकर इस्तीफा नहीं दूंगी, हम नैतिक तौर पर जीते हैं।”
चुनाव आयोग पर सीधा हमला
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को निशाने पर लेते हुए कहा कि इस चुनाव में आयोग ने निष्पक्ष भूमिका नहीं निभाई। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव से पहले बड़े पैमाने पर छापेमारी हुई। उनके समर्थकों और कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया। IAS और IPS अधिकारियों का बड़े पैमाने पर ट्रांसफर किया गया। उन्होंने यहां तक कहा कि “चुनाव आयोग इस चुनाव में खलनायक बन गया” और बीजेपी के साथ मिलकर काम किया।
EVM और वोट कटौती पर सवाल
ममता ने EVM को लेकर भी गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि मतदान के बाद भी मशीनों में 80-90% चार्ज कैसे बचा रहा? SIR के नाम पर 90 लाख वोटर लिस्ट से नाम हटाए गए। उन्होंने दावा किया कि कोर्ट जाने के बाद ही 32 लाख नाम वापस जोड़े गए, जिससे चुनाव प्रक्रिया पर सवाल खड़े होते हैं।
“पूरी मशीनरी के खिलाफ लड़ी लड़ाई”
ममता बनर्जी ने कहा कि उन्होंने इस चुनाव में सिर्फ बीजेपी ही नहीं बल्कि पूरी सरकारी मशीनरी के खिलाफ लड़ाई लड़ी। उन्होंने सीधे तौर पर प्रधानमंत्री Narendra Modi और गृह मंत्री Amit Shah पर भी हस्तक्षेप का आरोप लगाया।
INDIA गठबंधन का मिला साथ
ममता ने बताया कि चुनाव नतीजों के बाद उन्हें INDIA गठबंधन के कई नेताओं का समर्थन मिला। इनमें
Sonia Gandhi
Rahul Gandhi
Arvind Kejriwal
Uddhav Thackeray
Akhilesh Yadav
Tejashwi Yadav
Hemant Soren
जैसे नेताओं ने फोन कर समर्थन जताया।
“अब मैं एक आज़ाद पंछी हूं”
ममता बनर्जी ने कहा कि अब उनके पास कोई पद नहीं है, इसलिए वह एक आम नागरिक की तरह काम करेंगी। उन्होंने कहा, “मैंने 15 साल में पेंशन और सैलरी का एक पैसा नहीं लिया। अब मैं एक आज़ाद पंछी हूं और जनता के लिए काम करूंगी।”
आगे क्या?
ममता बनर्जी ने संकेत दिया कि आने वाले दिनों में INDIA गठबंधन को और मजबूत किया जाएगा और विपक्ष एकजुट होकर केंद्र सरकार के खिलाफ रणनीति बनाएगा। पश्चिम बंगाल चुनाव परिणाम के बाद ममता के इन आरोपों ने देश की राजनीति में नया विवाद खड़ा कर दिया है। अब देखना होगा कि चुनाव आयोग और बीजेपी इन आरोपों पर क्या प्रतिक्रिया देते हैं।
???? Threesocieties.com पर पढ़ते रहिए झारखंड और देश की हर बड़ी खबर सबसे पहले।






