धनबाद: राहुल गांधी के रोड शो में उमड़ी भीड़, कांग्रेसी गदगद, पार्टी कैंडिडेट कीर्ति का माहौल बना
- एक बार दिल से कंग्रेस फिर से, चौकीदार चोर है का नारा लगता रहा
- मटकुरिया से बैंक मोड़ तक 35 मिनट के रोड शो में राहुल को देखने जुटे थे आम लोग
धनबाद: कांग्रेस प्रसिडेंट राहुल गांधी ने मंगलवार को धनबाद में रोड शो किया. मटकुरिया चेक पोस्ट से बैंक मोड़ बिरसा चौक तक 35 मिनट के राहुल की रोड में शो में जुटी भारी भीड़ से कांग्रेसी गदगद हैं. राहुल रोड शो कर कांग्रेस कैंडिडेट कीर्ति आजाद के पक्ष में माहौल बनाने में सफल रहे. कांग्रेस प्रसिडेंट करकेंद पार्क में हेलीकॉप्टर से उतरे जहां पार्टी नेताओं ने उनका स्वागत गया. करकेंद से वह मटकुरिया चेक पोस्ट पहुंचे जहां से रोड शो शुरु हुआ. रोड शो के बाद वह बरवाअड्डा हवाई अड्डा से हेलीकॉप्टर से वापस लौट गये. राहुल के साथ प्रदेश अध्यक्ष डा अजय कुमार भी आये थे. एक्स मिनिस्टर चंद्रशेखर दूबे उर्फ ददई दूबे, प्रदेश कांग्रेस समन्वय समिति के चेयरमैन अजय कुमार दूबे, कीर्ति आजाद, मयूर शेखर झा, राजेश ठाकुर, ब्रजेंद्र प्रसाद सिंह, अभिजीत राज, कुमार गौरव उर्फ सोनू, सुल्तान अहमद, बीके सिंह, अनवर शमीम, सुरेश चंद्र झा, मंटू दास, बबलू दास, राजू दास, जवाहर महथा, देव शर्मा, योगेंद्र सिंह योगी, संजय सिंह चौधरी, लक्षमण तिवारी, विकास पाठक, आरसीएमएस के मिथिलेश प्रसाद सिंह, संजय सिंह चौधरी, रवींद्र वर्मा शंकर प्रजापति, शमशेर आलम, मदन महतो, मनोज यादव, कुमार अभिरव, सीता राणा आदि नेताओं ने राहुल गांधी का करकेंद में स्वागत किया.
राहुल गांधी का रोड शो शाम 4:45 बजे मटकुरिया से शुरू होकर 5:20 में बैंक मोड़ में समाप्त हो गया. राहल गांधी के साथ गाड़ी पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डा अजय कुमार व धनबाद से पार्टी कैंडिडेट कीर्ति आजाद सवार थे. राहुल हाथ हिलाकर भीड़ व कांग्रेसियों का अभिवादन कर रहे थे. मटकुरिया से लेकर बैंक मोड़ तक रोड के किनारे राहुल को देखने के लिए भीड़ लगी हुई थी. सड़क किनारे बिल्डिंग के छत पर से लोग राहुल को देख रहे थे. रोड में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये थे. भीड़ में लोग एक बार दिल से कांग्रेस फिर से,. देश के पीएम कैसा हो राहुल गांधी जैसा हो. चौकीदार चोर है का नारा लगा रहे थे.
राहुल ने मयूर शेखर की पीठ थपथपायी
कांग्रेस प्रसिडेंट हवाई अड्डे पर उतरने के बाद पार्टी नेताओं से मुलाकात की. दो दर्जन अधिक नेताओं से लाइन में एक-एक कर राहुल मिले. राहुल जब प्रदेश कांग्रेस सोशल मीडिया के प्रमुख के पास पहुंते ही नाम लेकर पूछा कैसे हो मयूर? राहुल ने मयूर शेखर की पीठ थपथपायी और आगे बढ़ गये.
मोदी के मुखौटा पहन खड़े थे चंद भाजपाई
राहुल के रास्ते में कुछ भाजपाई मोदी का मुखौटा पहन खड़े थे. कांग्रेसियों ने धैर्य से काम लिया और कोई प्रतिक्रिया नहीं दी. राहुल भी हाथ हिलाकर अभिवादन कर निकल गये.
जिला अध्यक्ष के खिलाफ नारेबाजी
करकेंद में कांग्रेसियों ने जिला कांग्रेस अध्यक्ष ब्रजेंद्र प्रसाद सिंह के खिलाफ नारेबाजी की और अपना गुस्सा उतारा. राहुल गांधी के स्वागत करने वाले नेताओं की लिस्ट में कांग्रेसी अपना नाम नहीं होने से नाराज थे. नाराज कांग्रेसी जिला अध्यक्ष पर पक्षपात व गुटबाजी करने का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की. एक्स मिनिस्टर ददई दूबे भी जिला अध्यक्ष से खासे खफा दिखे. वह भी गुस्से में जिला अध्यक्ष के खिलाफ बोल रहे थे.




