वॉलीबॉल टूर्नामेंट में अभया सुंदरी, डीएवी व राजकमल सेमीफाइनल में पहुंचा

Advertisement

धनबाद:

इंटर स्कूल 17 वीं वॉलीबॉल लीग मैच के चौथे दिन गुरुवार को बालिका वर्ग के खेले गये मैच में डीएवी बनियाहीर ने नेहरू बाल अकादमी को 25-19, 25-21, 25-19 से हराया. राजकमल धनबाद ने धनबाद पब्लिक स्कूल को 25-15, 25-17, 25-23 से, अभया सुंदरी स्कूल ने नेहरू बाल अकादमी को 25-21, 25-19, 25-22 से, डीएवी अलकुसा ने डीपीएस को 28-26, 26-28, 26-24 से, अभया सुंदरी ने डीएवी बनियाहीर को 25-23, 28-30, 26-24, 25-21 से हराया. राज कमल सरस्वती विद्या मंदिर ने डीएवी अलकुसा को 25-19, 25-23, 25-18 से हराया और सेमीफाइनल में स्थान बनाया. बालिका वर्ग का सेमीफाइनल का मैच शुक्रवार को खेला जायेगा. बालिका वर्ग के लीग मैच का उद्घाटन एसएसएलएनटी कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ रेणुका ठाकुर ने की.