पुलिस एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक सिंह बने धनबाद थानेदार, चौबे गये निरसा सर्किल

Advertisement

धनबाद:

पुलिस इंस्पेक्टर सह साइबर थाना प्रभारी अशोक कुमार सिंह को धनबाद थानेदार बनाया गया है. धनबद थानेदार अखिलेश्वर चौबे निरसा पुलिस सर्किल के इंस्पेक्टर होंगे. एसएसपी मनोज रतन चोथे ने थानेदारों के ट्रांशपर से संबंधित आर्डर सोमवार की रात जारी कर दिया है. क्राइम कंट्रोल के ख्याल से एसएसपी ने तेजतर्रार अफसर अशोक सिंह को टाउन थाना का प्रभार दिया है. इंस्पेक्टर अखिलेश्वर चौबे वर्ष की नौकरी लगभग एक साल बची है. इस दौरान वह पुलिस सर्किल का काम देखेंगे. पुलिस लाइन में वेटिंग फॉर पोस्टिंग इंस्पेक्टर मनोज कुमार को गुप्ता को साइबर थाना का प्रभार दिया गया है. तीनों पुलिस अफसरों को 24 घंटे के अंदर अपने नय स्थान पर योगदान देकर रिपोर्ट करने को कहा गया है.