Bihar: पटना में 12 थानेदारों का ट्रांसफर,दर्जन भर इंस्पेक्टर पुलिस लाइन भेजे गये

बिहार की राजधानी पटना में बड़ी संख्या में थानेदारों का ट्रांसफर किया है। पटना एसएसपी राजीव मिश्रा ट्रांसफर का आदेश जारी किया गया है। एसएसपी ने सभी थानेदारों को शीघ्र थानों में ज्वाइन करने का निर्देश दिया है।

Bihar: पटना में  12 थानेदारों का ट्रांसफर,दर्जन भर इंस्पेक्टर पुलिस लाइन भेजे गये

Advertisement

पटना। बिहार की राजधानी पटना में बड़ी संख्या में थानेदारों का ट्रांसफर किया है। पटना एसएसपी राजीव मिश्रा ट्रांसफर का आदेश जारी किया गया है। एसएसपी ने सभी थानेदारों को शीघ्र थानों में ज्वाइन करने का निर्देश दिया है।

यह भी पढ़ें:Bihar : "कश्मीर से आतंकवाद का नामोनिशान मिटाकर ही लौटूंगा": मनोज सिन्हा 

एसएसपी राजीव मिश्रा की ओर से जारी आदेश के अनुसार, पुनपुन थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार को पालीगंज का थानेदार बनाया गया है। उत्तम कुमार को शाहपुर थानाध्यक्ष, अथमलगोला के थानाध्यक्ष राजीव रंजन सिंह को दीदारगंज, श्रीकृष्णापुरी थाने में तैनात जेएशआइ पिंकी प्रसाद को बुद्धाकालोनी का थानाध्यक्ष बनाया गया है। कदमकुआं थानाध्यक्ष विमलेंदु कुमार को पाटलिपुत्र, नेउरा थानाध्यक्ष प्रभा कुमारी को महिला थाना का थानेदार बनाया गया है।