बिहार:सीतामढ़ी में ट्रिपल मर्डर, एक ही फेमिली के तीन लोगों को गोलियों से भूना
बिहार के सीतामढ़ी जिले के सुप्पी के अखता गांवमें मलाही टोल के पास सीतामढ़ी-सुप्पी रोड पर क्रिमिनलों ने सोमवार की सुबह बाइक सवार दो युवकों की गोली मारकर मर्डर कर दी. इसके बाद क्रमिनलों ने अखता गांव में घर में घुसकर एक महिला की भी मर्डर कर दी. मृतकों में अख्ता निवासी असगर खान के पुत्र सलमान खान (30), हसीब खान के पुत्र एजाज खान (32) तथा मुन्ना खान की पत्नी शाहजहां निशा (40) शामिल है. एजाज मामा और सलमान भांजा है,जबकि, शाहजहां एजाज की भाभी है.तीनों मृतक जेडीयू के पूर्व जिलाध्यक्ष जियाउद्दीन खान के संबंधी हैं. सलमान खान अपने मामा एजाज खान के साथ घर से बाइक पर सवार होकर एसडीओ ऑफिस डुमरा जा रहा था. दोनों को आज एसडीओ सदर के कोर्ट में उपस्थित होना था. स्कार्पियो सवार क्मिनलों ने सीतामढ़ी-सुप्पी मेन रोड पर मलाही टोल के पास बाइक में ठोकर मारी. स्कार्पियो की ठोकर से बाइक समेत एजाज और सलमान गिर गये. दोनों को गिरते ही स्कार्पियो सवार आधा दर्जन क्रिमिनलों ने गोलियों से छलनी कर दिया. मामा व भांजे की दोनों की मौके पर ही मौत हो गई. दोनों की मर्डर के बाद स्कार्पियो सवार क्रिमिनल लौट कर अखता गांव पहुंचे. क्रिमिनलों ने गांव में मुन्ना खान के घर में घुस कर ताबड़तोड़ फायरिंग कीय फायरिंग से गांव में दहशच मच गयी. ढर से लोग घरों में छिप गये. फायरिंग में मुन्ना खान की पत्नी शाहज़हां निशा गंभीर रुप से जख्मी हो गईं. घर में मौजूद एक साल का मासूम बाल-बाल बच गया.क्रिमिनलों के जाने के बाद गांव के लोग फायरिंग में जख्मी शाहजहां को इलाज के लिए सीतामढ़ी ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गयी. पुराना विवाद के कारण घटना ट्परल मर्डर का कारण पहले का विवाद बताया जा रहा है. इस घटना को अख्ता पंचायत के सरपंच के देवर व आरटीआइ कार्यकर्ता नियाज़ खान की मर्डरसे जोड़ कर देखा जा रहा है. एक साल पहले भी फायरिंग में एक की मौत हुई थी.मृतक एजाज का भाई रुस्तम खान आठ माह से अख्ता के सरपंच के देवर नियाज खान की मर्डर मामले में जेल में बंद है. लोगों में आक्रोश ट्पिल मर्डर के बाद से गांव व आसपास में लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है. घटना के बाद सुप्पी समेत कई पुलिस स्टेशन की पुलिस मौके पर कैंप कर रही है. पुलिस के सनीयर अफसर भी मौक पर पंहुच छानबीन की है. मर्डर में शामिल क्रिमिनलों को दबोचने के लिए रेड की जा रही है.




