बिहार:छपरा SIT सब इंस्पेक्टर व कांस्टेबल मर्डर मामले में जिप अध्यक्ष मीना अरुण अरेस्ट, आरोपी अभिषेक पहले कर चुका है सरेंडर

Advertisement

  • एसपी ने की घंटो पूछताछ
  • पुलिसकर्मियों की मर्डर कर लूट ली गयी थीAK 47 और पिस्तौल
सारण:

पुलिस ने 20 अगस्त तो मढ़ौरा में एसआइटी सब इंस्पेक्टर मिथिलेश साव व कांस्टेबल फारुक की मर्डर कर AK 47 और सर्विस पिस्टल लूट मामले में मुख्य आरोपी जिला परिषद अध्यक्ष मीना अरुण को सोमवार को उसके ऑफिस से अरेस्ट कर ली है. छपरा के सदर डीएसपी अजय कुमार ने जिला परिषद अध्यक्ष मीना अरुण को पकड़ा. इस मर्डर मामले में एक अन्य आरोपी अभिषेक सिंह ने पहले कोर्ट में सरेंडर कर दिया था. छपरा के एसपी हरि किशोर राय जिला परिषद अध्यक्ष मीना अरुण से टाउन पुलिस स्टेशन में घंटो पूछताछ की. इंस्पेक्टर व कांस्टेबल की मर्डर के बाद पुलिस को घटनास्थल से मीणा अरुण का पिस्टल मिली थी. मामले में पुलिस मीणा अरुण,अरुण सिंह, मीना के पति व पूर्व मुखिया (हत्या के मामले में यूपी के बलिया जेल में बंद),अभिषेक सिंह,राजू सिंह,पवन सिंह,सुबोध कुमार सिंह ( मीना का भतीजा), रोहित कुमार सिंह (बॉडीगार्ड) के  खिलाफ आर्म्स एक्ट समेत कई धारा 147 / 148 / 149 / 323 / 325 / 326 / 379 / 332 / 333 / 307 / 302 / 504 / 120 तथा 25 (1-बी) ए 26/35/27 आर्म्स एक्ट के तहत एफआइआर दर्ज की थी.