PM Narendra Modi के जन्म दिन पर BJP महिला मोर्चा ने की मरीजों की सेवा ,अमरेश सिंह ने किये फल वितरित

Advertisement

धनबाद:

बीजेपी नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस को सेवा सप्ताह के रूप में मना रही है.धनबाद जिला बीजेपी महिला मोरचा की ओर से मंगलवार को पीएमसीएच में मरीजों की सेवा की गयी. एमएलए राज सिन्हा के साथ महिला मोरचा की जिला अध्यक्ष समेत अन्य मौके पर मौजूद थे.पीएमसीएच में पेसेंट के बीच फल और पानी का वितरण किया गया.कार्यक्रम में महिला मोर्चा की जिला मंत्री रीता यादव,रूमकी गुप्ता आदि शामिल थीं. बीजेपी के युवा नेता बड़े अमरेश सिंह ने किये फल वितरित बीजेपी के युवा नेता व समाजसेवी अमरेश सिंह ने मंगलवार को गांधी सेवा सदन में केक काट कर पीएम नरेन्द्र मोदी का जन्मदिन मनाया.मौके पर बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे. अमरेश सिंह ने इससे पहले पीएमसीएच में मरीजों के बीच फल वितरण किया.केक काटने के बाद सभी को केक खिला कर जन्मदिन की बधाई दी. अमरेश सिंह ने कहा कि झारखंड विधानसभा चुनाव बीजेपी को 65 प्लस सीट आयेगी.