धनबाद: छात्र युवा संघर्ष मोर्चा तथा एमएसएफ ने बीबीएमकेयू के कुलपति का पुतला फूंका
छात्र युवा संघर्ष मोर्चा तथा एमएसएफ के नेतृत्व में आरएसपी कॉलेज कैंम्पस में विनोद बिहारी महतो कोयलांचल यूनिवर्सिटी के वीसी अंजनी श्रीवास्तव का पुतला फूंका गया.छात्र संगठन के सदस्यों ने बताया कि बीएड के 4th सेमेस्टर के 97 छात्रों से पांच सौ रुपये लेट फ़ाईन के साथ फॉर्म भरने का फरमान सुनाया गया है जो कि सरासर गलत है. बीएड के फॉर्म भरने की तिथि 23 तक थी लेकिन 97 छात्र जो कि बीएड कॉलेज(बेलगडिया) दूर होने के कारण कॉलेज में 75% उपस्थित दर्ज कराने में असमर्थ रहे.छात्र संगठन ने चेतावनी दी है कि अगर इस और प्रबंधन धयान नही देता है तो आगामी 26 तारीख को कुलपति का घेराव किया जायेगा. पुतला दहन मे मुख्य रुप से पी के रॉय के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष अभिमन्यु कुमार ,छात्र नेता जसीम अंसारी, मोनु पांडेय ,बीएड छात्र राजन कुमार ,अमर कुमार ,आशोक कुमार ,शिवम कुमार आद मौजूद थे.




