धनबाद: भिस्तीपाड़ा में आपसी विवाद में एक युवक को मारी गोली
कोयला राजधानी धनबाद टाउन के भिस्तीपाड़ा पूजा पंडाल से कुछ ही दूरी पर गोल्फ ग्राउंड डोमपाड़ा के एक युवक को गोली मार दी गयी है। पुलिस ने जख्मी युवक को एसएनएमसीएच में एडमिट कराया है। युवक के हाथ में गोली गयी है।
.लोकल लोगों ने गोली मारने वालों में से एक अंशु हाड़ी को पकड़ लिया, जबकि दूसरा फरार होने में सफल रहा। मौके पर पहुंची पुलिस अंशु को अरेस्ट कर थाना ले गई। पुलिस बाइक भी जब्त कर ली. घटना के बाद पूजा पंडाल में अफरा-तफरी मच गई. सदर थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि पंडाल में दोनों पक्षों में बकझक के बाद गोली चली थी।




