Dhanbad: तोपचांची में भीषण रोड एक्सीडेंट, बस ने ट्रक को मारी टक्‍कर, दो पैसेंजर्स की मौत

कोयला राजधानी धनबाद के तोपचांची नेशनल हाइवे पर कोटालअड्डा ओवरब्रिज के पास मंगलवार को भीषण रोड एक्सीडेंट हुआ है। पैसेजर बस ने अहले सुबह पीछे से एक ट्रक को जोरदार टक्कर मार दी। इसे एक पैसेंजर की मौके पर ही मौत हो गई। एक की मौत धनबाद एसएनएमएमसीएच में इलाज के दौरान हो गयी।

Dhanbad: तोपचांची में भीषण रोड एक्सीडेंट, बस ने ट्रक को मारी टक्‍कर, दो पैसेंजर्स की मौत
जख्मी की मदद करते पुलिसकर्मी।

Advertisement

धनबाद। कोयला राजधानी धनबाद के तोपचांची नेशनल हाइवे पर कोटालअड्डा ओवरब्रिज के पास मंगलवार को भीषण रोड एक्सीडेंट हुआ है। पैसेजर बस ने अहले सुबह पीछे से एक ट्रक को जोरदार टक्कर मार दी। इसे एक पैसेंजर की मौके पर ही मौत हो गई। एक की मौत धनबाद एसएनएमएमसीएच में इलाज के दौरान हो गयी।

यह भी पढ़ें:Lok Sabha Election 2024 Dhanbad:BJP कैंडिडेट ढुल्लू महतो ने किया नामांकन

मृतक पश्चिम बंगाल के रहने वाले विभीषण मंडल है। एक्सीडेंट में जख्मी लगभग एक दर्जन पैसेंजर का इलाज मेडिकल कॉलेज में हो रहा है। दुर्घटना के बाद सड़क पर चीख पुकार मच गई। बस से जख्मी यात्री को नीचे उतर गया। सड़क के डिवाइडर पर ही जहां तहां जख्मी छटपटाते रहे। लोकल पुलिस ने पैसेंजर्स को काफी सहयोग किया।सभी जख्मी को शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल भेजा गया। फिलहाल दो मरीज की हालत ज्यादा गंभीर बताई जा रही है। हॉस्पिटल में आने वाले मरीजों के घर वालों को सूचना दे दी गयी है।