DHANBAD NEWS: किसानों को दिग्भ्रमित करने वाले जायेंगे जेल: डीसी, रागिनी ने डीसी से की वार्ता, घनुडीह में गैस रिसाव व भू-धंसान
[caption id="attachment_36187" align="alignnone" width="300"]
प्रेस कांफ्रेस में डीसी.[/caption]
धनबाद: डीसी अमित कुमार ने कहा है कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना अंतर्गत जिले में अबतक एक लाख 88 हजार 156 परिवारों तक निःशुल्क गैस कनेक्शन पहुंचाया जा चुका है. आने वाले सितम्बर महीने तक 72 हजार अतिरिक्त परिवारों को इस योजना से जोड़ने की कार्य योजना तैयार की गयी है. डीसी शुक्रवार को मंथली प्रेस कांफ्रेस में बोल रहे थे.
अबतक 45 हजार किसानों का निबंधन
डीसी ने बताया प्रधानमंत्री कृषि सम्मान योजना, मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना के अंतर्गत अबतक जिले में 45 हजार किसानों का निबंधन कराया गया है. वे सभी किसान योजना का भली भांति लाभ उठा रहे है. किसानों से इस सम्बंध में फीडबैक भी लिया जा रहा है.
एकलव्य आवासीय विद्यालय का निर्माण
डीसी ने कहा कि टुंडी के मनियाडीह में एकलव्य आवासीय विद्यालय का निर्माण कार्य चल रहा है. वहाँ के जो स्थानीय आदिवासी युवा है उन्हें पठन पाठन के लिए एक बेहतर केंद्र मिल पायेगा. वह आवासीय विद्यालय सेंटर ऑफ एक्सलेंस के रूप में कार्य करेगा.
ग्रामीण क्षेत्र में विकास को दी जा रही गति
उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में विकास को गति देने हेतु 14वें वित्तीय आयोग की राशि से एलईडी बल्ब, पेबर ब्लॉक तथा सोलर जलापूर्ति पर काम चल रहा है. अबतक साढ़े छह हजार से अधिक एलईडी बल्ब लगाए जा चुके है. ग्रामवासियो को अंधेरे का सामना नही करना पड़ेगा.महिला शसक्तीकरण को बढ़ावा देने के लिए सरकार द्वारा मुख्यमंत्री सुकन्या योजना एवं प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना चलाई जा रही है. जिले में इस योजना को प्रभावी ढंग से लागू करने हेतु कार्य योजना बनाई गई है.
डीसी ने कहा कि किसानों की आय दोगुनी करने के लिए प्रधानमंत्री_कृषि_सम्मान_योजना एवं मुख्यमंत्री_कृषि_आशीर्वाद_योजना लागू की गई है. परंतु कुछ असामाजिक तत्व सुनियोजित तरीके से किसानों को दिग्भ्रमित कर रहे हैं. योजना के संबंध में भ्रामक जानकारी का दुष्प्रचार कर रहे हैं. उन्होंने कहा जो किसान हित के विपरीत काम करेगा और उन्हें दिग्भ्रमित करेगा वह जेल जायेगा.
डीसी ने कहा कि योजना किसानों के हित के लिए है. यह किसी प्रकार की लोन नहीं है. किसानों को बीज, खाद इत्यादि उपलब्ध कराने के लिए वित्तीय सहायता है. इसलिए किसान दुष्प्रचार और भ्रांतियों से दूर रहे.
उन्होंने कहा दोनों योजना के लिए जिले में 45216 किसानों की ऑनलाइन प्रविष्टि की गई है. अभी तक 13 हजार किसानों को योजना का लाभ मिला है. अन्य किसानों को भी शीघ्र योजना का लाभ मिलेगा. योजना का लाभ लेने के लिए किसान स्व-घोषणा पत्र देकर आवेदन कर सकते हैं.
डीसी ने कहा कि शीघ्र जिले में चेंबर ऑफ फार्मर्स बनाया जायेगा. इसके माध्यम से प्रगतिशील किसान खेती की सुगमता एवं बहुमूल्य सुझाव अन्य किसानों को देंगे. किसान अपने उत्पाद का सही मूल्य प्राप्त कर सकेंगे. चेंबर ऑफ फार्मर्स के माध्यम से किसान ई ट्रेडिंग की और प्रोत्साहित होंगे.
उन्होंने कहा कि जिले में विधि व्यवस्था स्थापित करने के लिए अपराध प्रवृत्तियों वाले के पर काटे जायेंगे. चाहे कितने बड़े माफिया हो, वे कानून से बाहर नहीं है. ऐसे लोगों पर सीसीए की प्रभावी धारा, जिला बदर, लोकल पुलिस स्टेशन या एसएसपी ऑफिस में दैनिक हाजिरी, सीआरपीसी की धारा 107, 109, 110 के अंतर्गत लगाम लगाने की कार्रवाई की जा रही है. साथ ही इन पर सतत निगरानी भी रखी जा रही है.
झरिया एमएलए की वाइफ रागिनी भू-धंसान व फायर एरिया के लोगों के पुनर्वास पर डीसी से की वार्ता
[caption id="attachment_36185" align="alignnone" width="300"]
डीसी से वार्ता करती रागिनी.[/caption]
धनबाद: झरिया के बीजेपी एमएलए संजीव सिंह की वाइफ रागिनी सिंह फायर एरिया व भूधंसान क्षेत्र के लोगों की पुर्नवास को लेकर शुक्रवार के डीसी अमित कुमार से मिली. डीसी को झरिया के लोगों की समस्याओं से अवगत कराया.
रागिन ने डीसी को बताया कि घनुडीह भूमिगत आग के कारण असुरक्षित हो गया है।.दो चार दिनों के मूसलाधार बारिश होने पर किसी अनहोनी की घटना से इंकार नही किया जा सकता।.घनुडीह में भू धसान से आज कई घरों में दरार पड़ गयी है. कई घर डैमेज हो गये हैं. उन्होंने डीसी से शीघ्र राहत कार्य चलाने की मांग की.रागिनी सिंह डीसी से घनुडीह में रहने वालों की सुरक्षा को लेकर कार्रवाई की मांग की. रागिनी ने डीसी को बताया कि बीसीसीएल मैनेजमेंट सिर्फ समाचार पत्रों में सूचना प्रकाशित करा अपने कर्तव्य का समझ लिया है. अभी बारिश की शुरुआत होते ही भू धसान की घटना हो गयी. लगातार मूसलाधार बारिश होने पर घनुडीह व आसपास एरिया में किसी अनहोनी घटना से इंकार नही किया जा सकता.रागिनी ने डीसी से कहा कि घनुडीह में जो परिवार अति सवेंदलशील क्षेत्र में रह रहे हैं, पहले उनके समुचित पुनर्वास की व्यवस्था की जाये. डीसी ने आश्वस्त किया है कि इस कार्य को प्राथमिकता के आधार पर करते हुए प्रभावित परिवार के समुचित पुनर्वास की व्यवस्था की जायेगी. रागिनी के साथ महंथ पांडेय, बाबू जैना समेत अन्य डीसी से मुलाकात करने गये थे.
घनुडीह मल्लाह बस्ती में गैस रिसाव व भू-धसान से अफरातफरी, दर्जनों घर क्षतिग्रस्त
धनबाद: घनुडीह मल्लाह बस्ती में शुक्रावर की सुबह भूधंसान व गैस रिसाव से अफरातफरी मच गयी. बारिश के बीच बस्ती में जहरीले गैस का रिसाव होने लगा. भूधंसान की चेपट में आधा दर्जन से अधिक घर आ गया है. घरों की दीवारें ढह गई है. कई घरों में दरार आ गया है. इससे से बस्ती में रहने वाले लोगों में हड़कंप मचा हुआ है.
कोयलांचल में हो रही बारिश के कारण लोग घरों में थे. घनुडीह के मल्लाह बस्ती में तेज आवाज के साथ जमीन फटने के बाद धंसने लगी. घरों के दीवार ढहने लगे. कई घरों में खतरनाक ढंग से दरारें पड़ने लगी. भय से लोग अपने घरों को छोड़ अपने परिवार वालों के साथ बाहर भागने लगें. बस्ती में चारों तरफ अफरा तफरी का माहौल हो गया.घंटो लोग घर छोड़कर बाहर बारिश में भीगते रहे. सूचना पाकर बीसीसीएल के अफसर व स्टाफ मौके पहुंच मामले की जानकारी ली. बीसीसीएल का कहना है कि यह इलारा फायर जोन है. कंपनी की ओर से लोगों को पहले खतरनाक एरिया को खाली करने को कहा जा चुका है. अखबारों के माध्यम से भी सार्वजनिक नोटिस जारी डेंजर जोन से लोगों को हटने को कहा गया था. लोग जान की परवाह किये बिना खाली नहीं कर रहे हैं और यहां रहे है.
घटना के बाद विभिन्न यूनियनों के लीडर मौके पहुंचे पर लोगों से जानकारी ली. लोकल लोगों ने घटना के लिए बीसीसीएल को जिम्मेवार ठहराया है. लोगों ने बीसीसीएल के खिलाफ जमकर नारेबाजी की.




