धनबाद: राजगंज में ट्रेलर से पिकअप वैन में टक्कर, एक की मौत

राजगंज पुलिस स्टेशन एरिया में जीटी रोड डोमनपुर के पास हुए रोड एक्सीडेंट में पिकअप वैन (मालवाहक) पर सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार मृतक चंदन यादव (2)) मूल रूप से बलिया का निवासी था। वह कोलकाता में रहता था।

धनबाद: राजगंज में ट्रेलर से पिकअप वैन में टक्कर, एक की मौत

Advertisement

धनबाद। राजगंज पुलिस स्टेशन एरिया में जीटी रोड डोमनपुर के पास हुए रोड एक्सीडेंट में पिकअप वैन (मालवाहक) पर सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार मृतक चंदन यादव (2)) मूल रूप से बलिया का निवासी था। वह कोलकाता में रहता था।

कोलकाता लेन से खाली बोरा से लदी पिकअप बिहार जा रही थी। डोमनपुर के पास छड़ लदी टेलर के पीछे पिकअप ने धक्का मार दिया। इससे पिकअप वैन का अगला हिस्सा टेलर के पीछे घुस गया। टेलर से निकला छड़ चंदन के शरीर के आरपार हो गया। ट्रेलर को लेकर ड्राइवर भागने में सफल रहा। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बॉडीको वाहन से बाहर निकाला। पिकअप में दो लोग सवार थे। चंदन की मौत हो गई। वह चालक था या सह चालक इसकी छानबीन पुलिस कर रही है।