धनबाद: ऊं दिनकर सेवा ट्रस्ट ने डा केके सिन्हा को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

Advertisement

धनबाद:

ऊं दिनकर सेवा ट्रस्ट ने फेमस झारखंड के फेमस न्यूरोलोजिस्ट व फिजीशियन डा केके सिन्हा के असमायिक निधन पर शोक जताया है. ट्रस्ट की पोलिटेकनिक रोड बेकाराबांध ऑफिस में शनिवार को हुई बैठक में डा केके सिन्हा को भावभीनी श्रद्धांजिल अर्पित की गयी. बैठक की अध्यक्षता ट्रस्ट के अध्यक्ष नर्मदेश्वर प्रसाद सिंह ने की. बैठक में डा बीके शर्मा, डा बीके राय, राम प्रवेश शर्मा, महेंद्र शर्मा, मृत्युंजय राय, बबलू तिवारी, विनय कुमार राय, लखन शर्मा, संतोष कुमार, ओपी पांडेय, जयराम सिंह, कृष्णनंदन सिंह, सुरेंद कुवंर समेत अन्य मौजूद थे. फेमस साइंटिस्ट डा बीके शर्मा ने डा केके सिन्हा की जीवनी पर डिटेल प्रकाश डाला.