Haryana:बीजेपी को मिला निर्दलीय एमएलए का साथ, खट्टर कल गवर्नर से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे
हरियाणा विधानसभा चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरने के बावजूद बहुमत के आंकड़ों से छह सीट दूर रह गयी बीजेपी को निर्दलीय एमएलए का साथ मिल गया है. आधा दर्जन निर्दलीय एमएलए ने शुक्रवार को बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिलकर समथर्न देने का एलान किया है. बताया जाता है कि हरियाणा में जीते गोपाल कांडा समेत सभी सात निर्दलीय एमएलए बीजेपी को समर्थन देने की घोषणा कर दी है.हरियाणा लोकहित पार्टी के नेता गोपाल कांडा ने कहा है कि सभी निर्दलीय विधायकों ने भारतीय जनता पार्टी को अपना समर्थन दे दिया है. उन्होंने कहा कि सभी निर्दलीय विधायकों ने भाजपा को बिना शर्त समर्थन दिया है. मेरे पिता 1926 से आरएसएस से जुड़े थे, जनसंघ के टिकट पर आजादी के बाद देश का पहला आम चुनाव लड़ा.
सीएम मनोहर लाल खट्टर शुक्रवार को दिल्ली पहुंच बीजेपी नेताओं से मुलाकात कर सरकार बनाने पर चर्चा की. खट्टर ने कहा है कि हरियाणा में एकबार फिर भाजपा ही सरकार बनाने जा रही हैं, हम सरकार को लेकर वो आशावादी हैं.बीजेपी के हरियणा प्रभारी अनिल जैन ने कहा है कि चंडीगढ़ में कल सुबह 11 बजे विधायक दल की बैठक होगी. बैठक में बीजेपी की ओर से सेंट्रल मिनिस्टर निर्मला सीतारमण और जनरल सेकरेटरी अरुण सिंह बतौर ऑबजर्वर मौजूद रहेंगे. विधायक दल का नेता चुना जायेगा.इसके बाद बाद हम हरियाणा में सरकार बनाने के लिए गवर्नर से मुलाकात करेंगे.
विधायक दल की बैठक से पहले मनोहर लाल मौजूदा विधानसभा के कार्यकाल में मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा देंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक में मनोहर लाल को फिर से नेता चुन लिया जायेगा.खट्टर को मोदी व शाह का खुला आशीर्वाद मिल चुका है. विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद खट्टर जाभवन जाकर राज्यपाल को विभिन्न विधायकों का समर्थन होने का पत्र सौंपते हुए अपनी सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे.
BJP- कांग्रेस में से जो मानेगा शर्तें उसको समर्थन देंगे: दुष्यंत चौटाला
[caption id="attachment_40635" align="alignnone" width="300"]
प्रेस कांफ्रेस में दुष्यंत चौटाला.[/caption]
नई दिल्ली: जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) के नेता दुष्यंत चौटाला ने कहा है कि हमारे कॉमन मिनिमम प्रोग्राम के साथ जिसकी सहमति होगी, JJP उसके साथ मिलकर प्रदेश में सरकार बनायेगी.कॉमन मिनिमम प्रोग्राम के तहत हम चाहते हैं कि हरियाणा की सभी नौकरियों में हरियाणवी को 75 प्रतिशत आरक्षण मिले और ओल्ड एज पेंशन हो. प्रेस कांफ्रेंस में उन्होंने कहा कि अभी तक मेरी किसी नेता से मुलाकात नहीं हुई है. हम समान विचारधारा वाले के साथ जाना पसंद करेंगे.जेजेपी ने हरियाणा में अपने पहले पहले ही चुनाव में 10 सीटों और 15% वोट शेयर के साथ मजबूत उपस्थिति दर्ज की है. तिहाड़ जेल में अपने पिता से मुलाकात के बाद दुष्यंत चौटाला ने मीडिया से बातचीत में बीजेपी-कांग्रेस को समर्थन देने पर उन्होंने खुले तौर पर कुछ नहीं कहा.लेकिन संकेत दे दिए कि उनके दरवाजे सबके लिए खुले हैं.
जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) कार्यकारिणी की बैठक के बाद दुष्यंत ने कहा कि जो भी पार्टी उनकी शर्तों को मानेगी उन्हें ही वह समर्थन देंगे. उनके लिए बीजेपी या कांग्रेस अछूत नहीं है और वह दोनों पार्टियों से बात कर सकते हैं. दुष्यंत ने कहा कि आज भी हरियाणा में सत्ता की चाबी उनके पास है.दुष्यंत ने कहा कि 'प्रदेश के अंदर कैसे आगे चला जाए, किस विषय को लेकर आगामी कदम उठाया जाये. इस पर राष्ट्रीय कार्यकारिणी के साथ चर्चा हुई. जननायक जनता पार्टी के अजेंडे को जो दल सपॉर्ट करेगा हम उसके साथ जायेंगे. उन्होंने कहा कि कि प्रदेश के युवा वोटरों से मिले पुरजोर समर्थन का वह सम्मान करेंगे.हमारी वोटिंग पॉप्युलेशन का 56% युवा था. अधिकतम युवाओं की ताकत हमको मिली है. 75% युवाओं को रोजगार के दायरे में लाना हमारी प्राथमिकता है.दुष्यंत ने कहा कि वह व्यावहारिक राजनीति के लिए बने हैं.
दुष्यंत चौटाला ने कहा कि दोनों ही पार्टियों में जो भी हमारी मांगों पर गंभीरता से काम करेगी उसके साथ जायेंगे. हम त्याग करके भी वृद्धावस्था पेंशन में बढ़ोतरी करा पाये. रोजगार दिला पाये तो हमारे किसी साथी को इससे इनकार नहीं है. सत्ता की चाबी आज भी हमारे पास है. अगर प्रदेश में स्थिर सरकार चाहिए तो हमारे बिना यह संभव नहीं है. अगर जोड़-तोड़ से सरकार बन सकती है तो शुभकामनाएं.
बीजेपी हरियाणा में खरीद फरोख्त कर सरकार बना रही, कांग्रेस चुप नहीं बैठेगी: सुरजेवाला
[caption id="attachment_40636" align="alignnone" width="300"]
रणदीप सुरजेवाला .[/caption]
नई दिल्ली: कांग्रेस ने भाजपा पर हरियाणा में विधायकों की ख़रीद फ़रोख़्त कर सरकार बनाने का आरोप लगाते हुए कहा है कि चुनाव में भाजपा के मंत्रियों और बड़े नेताओं के हारने से साबित हो गया है कि भाजपा को जनता ने नकार दिया है. कांग्रेस के प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने शुक्रवार को पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी की अगुवाई में वरिष्ठ नेताओं के विशेष समूह की बैठक के बाद प्रेस कांफ्रेस में कहा कि चुनाव के बाद भाजपा का दोहरा चेहरा उजागर हो गया है.
सुरजेवाला ने बताया कि विशेष समूह की बैठक में सोनिया गांधी के नेतृत्व में विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई. इनमे किसानों, छोटे दुकानदारों और उद्योग जगत के हितों के साथ हो रहे खिलवाड़ जैसे अहम विषय शामिल हैं. सुरजेवाला ने कहा कि बीजेपी किसानों के हितों की खुली बोली लगा रही है.कांग्रेस अब चुप नहीं बैठेगी.
सुरजेवाला ने कहा कि जब कांडा हरियाणा सरकार में मंत्री थे तो उस वक्त के, नरेंद्र मोदी और अमित शाह के बयानों को देखिए. उस वक्त भाजपा का क्या रुख था?.सुरजेवाला ने कहा कि तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए कांडा को हटा दिया था. बीजेपी का यह दोहरा मापदंड है. उन्होंने कहा किहरियाणा ने भाजपा को नकार दिया है.अब खरीद फरोख्त के जरिये सरकार बनाने की कोशिश हो रही .खट्टर सरकार के ज्यादातर मंत्री हार गये हैं. उन्हें जनता ने नकार दिया और बहुमत नहीं दिया. भाजपा की सरकार असंवैधानिक और गैरक़ानूनी होगी.




