हरियाणा: पिता ने Jaguar Car देने से किया इनकार, गुस्से में बेटे ने नदी में बहा दी BMW
पानीपत: पिता ने जगुआर करा देने से मना किया तो गुस्से में बेटे ने बीएमडबल्यू नदी में बहा दी. पुलिस ने घंटों की मशक्कत के बाद नदीकार को बाहर निकाल लिया है. मुकारोपुर निवासी संजीव कुमार का 21 वर्षीय आकाश एकलौता बेटा है. आकाश ने अपनी बीएमडब्ल्यू कार से सुबह करीब साढ़े नौ बजे दादूपुर हैड नहर पर पहुंचा. खुद कार से बाहर निकल रिमोड सिस्टम से चलने वाली करा को नदी में गिरा दिया. कार को बहता देख हादसा समझ एक युवक नहर में कूद पड़ा. अन्य लोग भी हादसा समझकर बचाव के लिए दौरे. नहर किनारे खड़े युवक आकाश उन्हें शोर मचाने से रोक दिया. आकाश ने बताया कि गाड़ी में कोई नहीं है. पिता ने जगुआर कार देने से मना किया तो बीएमडब्ल्यू कार को नहर में बहा दिया. उसने वीडियो भी बनाई. यह वीडियो पिता को भेजकर कहा कि यदि जगुआर नहीं, तो बीएमडब्ल्यू भी नहीं.पिता ने बेटो को बीएमडब्ल्यू कुछ माह पहले ही खरीद कर दी थी.
डीएसपी देशराज का कहना है कि मुकारमपुर के आकाश ने जानबूझकर कार नहर में गिरायी थी. आकाश के पिता संजीव कुमार का कहना है कि नीलगाय को बचाने के चक्कर में कार नहर में गिर आकाश कूदकर बाहर आ गया. न तो उसने हमारे पास कोई वीडियो क्लिप भेजी और न ही वह जगुआर मांग रहा था. पुलिस का कहना है कि यमुनानगर के मुकारामपुर निवासी युवक ने पिता से अनबन के बाद अपनी BMW कार को नदी में बहा दिया था. गांव के कुछ लोगों ने पानी में BMW को डूबते देखकर पुलिस को इसकी जानकारी दी. मौके पर पहुंची पुलिस रेस्क्यू की मदद से घंटों की मशक्कत के बाद क्रेन से इस कार को बाहर निकलवाने में सफल रही.छछरौली पुलिस का कहना है कि वीडियो क्लिप देखने के बाद ही घटना स्थल पर पहुंचे थे. यहां पहुंचने के बाद उन्होंने पुलिस और मौजूद लोगों को वीडियो क्लिप भी दिखाई .वीडीओ में पुलिस ने वह संदेश भी देखा था, जिसमें लिखा था यदि जगुआर नहीं तो बीएमडब्ल्यू भी नहीं. मौके पर मौजूद रमेश कुमार ने बताया कि मालिक ने ही कार को नहर में गिराया था. लोगों ने पुलिस को बताया कि कार को बहता देखा तो समझा कि दुर्घटना हो गई है. कार सहित व्यक्ति नहर में गिर गया है. लोगों ने बचाव के लिए शोर मचाना शुरू किया तो मौके पर खड़े आकाश ने उन्हें शोर न मचाने की सलाह दी.आकाश ने लोगों से कहा कि कार उसकी थी. उसमें कोई नहीं बैठा था. इसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी. पुलिस भी गोताखोरों की टीम और दो मोटर बोट लेकर पहुंची. नहर में पानी अधिक होने की वजह से कार निकालने में परेशानी आ रही थी. शाम करीब साढ़े सात बजे कार को निकाला जा सका.




