धनबाद:हीरापुर की कपड़ा दुकान में आग लगी, लाखों का नुकसान

Advertisement

धनबाद:

हीरापुर हटिया स्थित कपड़ा मंडी में बुधवार सुबह आग लगने से राजा कपड़ा दुकान पूरी तरह जल गया.आग से लगभग दस लाख रुपये का कपड़ा जलकर राख हो गया. सूचना मिलते ही फायर बिग्रेड की दमकल मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया. आग कंट्रोल हो जाने से दूसरी दुकानें जलने से बच गयी. धनबाद टाउन पुलिस स्टेशन एरिया के हीरापुर हटिया स्थित कपड़ा मंडी में सुबह लगभगछह बजे अचानक राजा कपड़ा दुकान से धुआं निकलने लगा.स्थानीय लोगों ने कपड़ा दुकानदार बबलू राजा को सूचना दी. फायर बिग्रेड की दमकल पहुंच. गली में दुकान होने के कारण आग बुझाने में फायर बिग्रेड की टीम को काफी मशक्कत करनी पड़ी. दुकानदार का कहना है कि दुकान में लगभग 10 लाख रुपये के कपड़े थे जो जल गया. आग लगने से दुकान से हालत देखकर दुकानदार रोने लगे. दुाकान में आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है.