जम्मू-कश्मीर: डाक्टर का बेटा बना आतंकवादी, चार दिन में घाटी के चार युवकों बने आतंकी,सोशल मीडिया के जरिए आतंकी एलान किया
दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के रेडवनी बाला गांव के डॉक्टर मो रफीक डार के बेटे मोहम्मद असलम डार ने सोशल मीडिया पर आर्म्स के साथ अपनी फोटो वायरल कर आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन का दामन थामने का एलान किया है. मो असलम डार लगभग एक पखवाड़े से लापता था. मोहम्मद असलम 12वीं पास है और पैरामेडिकल में दो वर्ष का डिप्लोमा कर जिला अस्पताल अनंतनाग में भी दो साल तक नौकरी किया था. मोहम्मद असलम डार की सोशल मीडिया पर वीरवार को दोपहर से एक फोटो वायरल हो रही है, जिसमें वह हाथ में एसाल्ट राइफल के साथ दिख रहा है. आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन ने असलम डार को हैदर जिहादी नाम दिया है. असलम एक मई से आतंकी संगठन में सक्रिय हुआ है. पांच दिन में चार युवकों ने किया आतंकी बनने का एलान दक्षिण कश्मीर के चार युवकों ने पिछले पांच दिनों में सोशल मीडिया के जरिए आतंकी बनने का एलान किया है. इनमें से दो कुलगाम के ही रहने वाले हैं. मोहम्मद असलम डार से पहले सोमवार को कुलगाम के फ्रिसल शीरपोरा गांव का रहने वाला सज्जाद अहमद बट ने भी सोशल मीडिया पर अपनी फोटो वायरल कर लश्कर-ए-तैयबा से जुडऩे का एलान किया था. आतंकी संगठन ने उसका कोड नाम अब्दुल्ला भाई रखा है.सज्जाद पिछले एक माह से लापता था. पुलवामा में अरिहाल गांव से 14 जनवरी से लापता मोहम्मद यूसुफ बट आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद में आतंकी अबु कासिम बन चुका है.युसूफ ने भी सोशल मीडिया पर आर्म्स के साथ अपनी फोटो वायरल की थी. त्राल से सटे गुलिस्तां गांव से लापता रईस अहमद डार पुत्र गुलाम मोहम्मद डार भी जैश-ए-मोहम्मद का आतंकी बना है. गुलाम ने भी सोशल मीडिया पर आर्म्स के साथ अपनी तस्वीर वायरल की है. पूरे कश्मीर में इस साल अब तक 30 युवकों के आतंकी बनने की पुष्टि हो चुकी है. पुलिस मामले में कुछ भी बोलने से परहेज करती है. अतंकियों ने किडनैप कर टॉर्चर करने के बाद छोड़ा आतंकियों ने वीरवार को दक्षिण कश्मीर के शोपियां में एक नागरिक को किडनैप करने के बाद टॉर्चर कर छोड़ दिया है. आतंकियों के एक दल ने शोपियां के हरमेन गांव में आयुर्वेदिक दवा दुकान के मालिक शाहिद अहमद राथर पुत्र मोहम्मद अयूब राथर को किडनैप कर निकटवर्ती बाग में ले गए, जहां उसे बुरी तरह पीटा और छोड़ दिया. शाहिद अहमद एक राजनीतिक दल का सक्रिय कार्यकर्ता है और उसने चुनाव प्रक्रिया में हिस्सा लिया था.




