झारखंड से असम की दूरी अब 2 घंटे! 4 अगस्त से देवघर-गुवाहाटी सीधी फ्लाइट, इंडिगो ने शुरू की बुकिंग
झारखंड के देवघर से असम के गुवाहाटी के लिए 4 अगस्त 2026 से इंडिगो की सीधी फ्लाइट सेवा शुरू हो रही है। सप्ताह में दो दिन संचालित होने वाली इस उड़ान से 1000 किमी का सफर करीब दो घंटे में पूरा होगा। जानें पूरा शेड्यूल, किराया और बुकिंग की जानकारी।
Highlights:
- 4 अगस्त 2026 से देवघर.गुवाहाटी सीधी उड़ान सेवा शुरू
- इंडिगो की 76 सीटर ।ज्त् विमान सप्ताह में दो दिन उड़ान भरेगी
- मंगलवार और शुक्रवार को मिलेगी फ्लाइट सुविधा
- करीब 1000 किमी की दूरी महज 2 घंटे में होगी पूरी
- श्रावणी मेला के दौरान श्रद्धालुओं और यात्रियों को बड़ी राहत
- इंडिगो ने टिकट बुकिंग शुरू की, शुरुआती किराया करीब ₹12,000
देवघर (Threesocieties.com Desk): झारखंड के लोगों और बाबा बैद्यनाथ धाम आने वाले श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। देवघर एयरपोर्ट से असम की राजधानी गुवाहाटी के लिए सीधी हवाई सेवा 4 अगस्त 2026 से शुरू होने जा रही है। इंडिगो एयरलाइंस इस नई सेवा का संचालन करेगी। इसके साथ ही झारखंड और पूर्वोत्तर भारत के बीच हवाई संपर्क पहले की तुलना में और मजबूत हो जायेगा।
यह भी पढ़ें: रांची से उड़ान भरेंगे नए सपने! बेंगलुरु, नवी मुंबई और पुणे के लिए इंडिगो की नई फ्लाइट्स की तैयारी
यह उड़ान सप्ताह में दो दिन: मंगलवार और शुक्रवार संचालित होगी। इंडिगो ने इसके लिए टिकटों की बुकिंग भी शुरू कर दी है। शुरुआती किराया करीब 12 हजार रुपये रखा गया हैए हालांकि मांग और उपलब्धता के अनुसार इसमें बदलाव संभव है।
सिर्फ दो घंटे में पूरा होगा 1000 किलोमीटर का सफर
नई उड़ान सेवा शुरू होने के बाद देवघर से गुवाहाटी तक लगभग 1000 किलोमीटर की दूरी करीब दो घंटे में पूरी की जा सकेगी। इससे पहले यात्रियों को ट्रेन या सड़क मार्ग से लंबा सफर तय करना पड़ता था या फिर दूसरे शहरों से कनेक्टिंग फ्लाइट लेनी पड़ती थी।
यह रहेगा फ्लाइट का शेड्यूल
इंडिगो की 76 सीटर ATR विमान इस रूट पर उड़ान भरेगी।
फ्लाइट संख्या 6E-7709
गुवाहाटी से प्रस्थानरू सुबह 9.25 बजे
देवघर आगमनरू सुबह 11.20 बजे
फ्लाइट संख्या 6..7710
देवघर से प्रस्थानरू सुबह 11.40 बजे
गुवाहाटी आगमनरू दोपहर 1.35 बजे
श्रावणी मेला में श्रद्धालुओं को मिलेगी बड़ी सुविधा
इस वर्ष विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला 30 जुलाई से शुरू होने जा रहा है। ऐसे में 4 अगस्त से शुरू होने वाली यह नई उड़ान सेवा बाबा बैद्यनाथ धाम आने वाले श्रद्धालुओं के लिए बेहद सुविधाजनक साबित होगी। खासकर असम और पूर्वोत्तर राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं को अब लंबी और थकाऊ यात्रा नहीं करनी पड़ेगी।
बुकिंग शुरू, किराया फिलहाल 12 हजार रुपये
इंडिगो के मैनेजर ;सेल्सद्ध धीरज कुमार ने बताया कि नई उड़ान का शेड्यूल जारी कर दिया गया है और टिकटों की बुकिंग भी शुरू हो चुकी है। फिलहाल गुवाहाटी के लिए शुरुआती किराया लगभग 12 हजार रुपये रखा गया हैए जो समय और सीटों की उपलब्धता के अनुसार बदल सकता है।
पर्यटन और कारोबार को मिलेगा बढ़ावा
देवघर-गुवाहाटी सीधी हवाई सेवा शुरू होने से केवल धार्मिक पर्यटन ही नहींए बल्कि व्यापारए शिक्षाए स्वास्थ्य और पर्यटन क्षेत्र को भी नई गति मिलेगी। झारखंड और पूर्वोत्तर राज्यों के बीच बेहतर कनेक्टिविटी से यात्रियों का समय बचेगा और क्षेत्रीय आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। साथ ही देवघर एयरपोर्ट का महत्व भी और बढ़ेगाए जहां से लगातार नए शहरों के लिए उड़ान सेवाएं शुरू की जा रही हैं।
मुंबई-बेंगलुरु के लिए रोज मिलेगी फ्लाइट
देवघर एयरपोर्ट से एयर कनेक्टिविटी बढ़ने लगी है। देवघर एयरपोर्ट से विमान का परिचालन 2022 से शुरू हुआ था। चार साल बाद अब इस साल के अंत तक नई एयरलाइंस अकासा के आने की पूरी संभावना है। अकासा के आने से किराया घटेगा। अब तक इंडिगो की ही फ्लाइट चल रही है। अकासा अपना किराया कम रखता है। इसके आने से प्रतिद्वंद्विता में यात्रियों को राहत होगी। इंडिगो भी अपना किराया कम करेगा। अभी पटना से दिल्ली के वनिस्पत देवघर से दिल्ली का किराया अधिक है। नई फ्लाइट, विश्वव्यापी श्रावणी मेला 30 जुलाई से शुरू होने वाली है। रेलवे की तैयारी भी अपने स्तर से चल रही है। नई और मेला स्पेशल ट्रेन चलेगी। इधर, एयर कनेक्टिविटी और एयरलाइंस की सुविधा भी देवघर में बढ़ाने की योजना है। मेले के दौरान ही देवघर-गुवाहाटी की सीधी फ्लाइट शुरू हो जाएगी।




