नई दिल्ली में सजा नोबिलियन्स का मिलन: Reunion 4.0 में स्कूल की यादें हुईं ताजा, 8 पूर्व शिक्षक सम्मानित
नई दिल्ली में ANAA-TG North India–Delhi Reunion 4.0 का भव्य आयोजन हुआ। डी नोबिली स्कूल के पूर्व छात्रों ने पुराने शिक्षकों से मुलाकात की और आठ पूर्व शिक्षकों को सम्मानित किया।
HighLights:
- नई दिल्ली में ANAA-TG North India–Delhi Reunion 4.0 का भव्य आयोजन
- चाणक्यपुरी के CSOI में देशभर से जुटे नोबिलियन्स और उनके परिवार
- प्रशासन, चिकित्सा, उद्योग, कानून और शिक्षा जगत के कई प्रतिष्ठित पूर्व छात्र हुए शामिल
- डी नोबिली के अलग-अलग स्कूलों के पूर्व छात्रों ने साझा किए अनुभव
नई दिल्ली (Threesocieties.com Desk): स्कूल के दिनों की सुनहरी यादें, पुराने सहपाठियों की आत्मीय मुलाकात और गुरुजनों के प्रति सम्मान का भाव—इन सभी का अद्भुत संगम रविवार को नई दिल्ली में देखने को मिला। ऑल नोबिलियन्स अचीवर्स एसोसिएशन–द ग्लोबल (ANAA-TG) North India–Delhi Reunion 4.0 का भव्य आयोजन चाणक्यपुरी स्थित सिविल सर्विसेज ऑफिसर्स इंस्टीट्यूट (CSOI) में किया गया।
यह भी पढ़ें:BCCL CMD मनोज कुमार अग्रवाल को ‘फ्रंटलाइन लीडरशिप एक्सीलेंस अवॉर्ड’, Coal NEER पहल की मिली सराहना
कार्यक्रम में देश के विभिन्न हिस्सों में प्रशासनिक सेवा, चिकित्सा, उद्योग, कानून, शिक्षा, वित्त और अन्य पेशेवर क्षेत्रों में अपनी पहचान बना रहे नोबिलियन्स ने हिस्सा लिया। उनके साथ परिवार के सदस्य भी मौजूद रहे। समारोह में डी नोबिली स्कूल के आठ पूर्व शिक्षकों को सम्मानित किया गया। वर्षों बाद अपने शिक्षकों और सहपाठियों के बीच पहुंचे पूर्व छात्रों के लिए यह अवसर भावुक और यादगार रहा।
प्रार्थना सभा से हुई समारोह की शुरुआत
Reunion 4.0 की शुरुआत पंजीकरण और स्वागत किट के वितरण से हुई। इसके बाद जलपान, दीप प्रज्वलन और विद्यालय की पारंपरिक प्रार्थना के साथ कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ किया गया। डी नोबिली स्कूल की पारंपरिक मॉर्निंग प्रेयर ने समारोह में स्कूल के दिनों का माहौल फिर से जीवंत कर दिया। इसके बाद उन प्रशिक्षकों, प्रशिक्षिकाओं और सहपाठियों की स्मृति में एक मिनट का मौन रखा गया, जो अब इस दुनिया में नहीं हैं। उनकी आत्मा की शांति और उनके परिवारों के लिए प्रार्थना की गई। कार्यक्रम में Thought for the Day, News और स्कूल के दिनों से जुड़ी अन्य प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों को उनकी पुरानी कक्षा, प्रार्थना सभा और स्कूल जीवन की यादों में वापस पहुंचा दिया।
आठ पूर्व शिक्षकों का हुआ सम्मान
समारोह का सबसे भावुक और महत्वपूर्ण हिस्सा पूर्व शिक्षकों का सम्मान रहा। डी नोबिली परिवार के लिए वर्षों तक योगदान देने वाले आठ पूर्व शिक्षकों को सम्मानित किया गया। सम्मानित शिक्षकों में सुषमा अग्रवाल, मीरा लाल वर्मा, रियाज अहमद, राज विज, कुंतला अमर, परवीन इकबाल, सीमा अंजुम और सुदेशना भट्टाचार्य शामिल रहीं। ये शिक्षक डी नोबिली सीएमआरआई, सिंदरी, सिजुआ और मैथन सहित विभिन्न संस्थानों से जुड़े रहे हैं। पुराने शिक्षकों को वर्षों बाद अपने बीच पाकर पूर्व छात्र भावुक नजर आए। उन्होंने अपने शिक्षकों के योगदान, मार्गदर्शन और अनुशासन को याद करते हुए उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त की।
प्रशासनिक सेवा से चिकित्सा और उद्योग जगत तक पहुंचे नोबिलियन्स
Reunion में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करने वाले कई पूर्व छात्र शामिल हुए। प्रशासनिक और सरकारी सेवाओं से जुड़े प्रमुख नामों में दीपक अग्रवाल, आईएएस और CEO, NAFED, डॉ. मनोज कुमार, अपर सचिव, विधि एवं न्याय मंत्रालय, भारत सरकार तथा डॉ. यशोवर्धन पाठक, IRS और GST Commissioner, नोएडा शामिल रहे।
चिकित्सा क्षेत्र से डॉ. रोहित कौशल, निदेशक एवं प्रमुख, यूरोलॉजी, रोबोटिक्स एवं किडनी ट्रांसप्लांट, एशियन हॉस्पिटल, फरीदाबाद; डॉ. अर्नेश भट्टाचार्य, एसोसिएट कंसल्टेंट, सेंटर फॉर न्यूरोसाइंसेज, BLK-Max Super Speciality Hospital, नई दिल्ली; डॉ. उमा किशोर, नेफ्रोलॉजिस्ट; डॉ. नवाब अख्तर, कार्डियोलॉजिस्ट तथा डॉ. शिखा प्रिया सहित कई चिकित्सक मौजूद रहे।
उद्योग और उद्यमिता जगत की भी रही भागीदारी
उद्यमिता और उद्योग जगत से काशिफ निजाम उस्मानी, प्रबंध निदेशक, उस्मानी ग्रुप; अलेकेश रॉय, IFB Industries और आशुतोष आनंद, सह-संस्थापक, Mobilenxt India Private Limited सहित कई नोबिलियन्स ने हिस्सा लिया। कानूनी क्षेत्र से नंदन कुमार झा, अधिवक्ता, भारत का सर्वोच्च न्यायालय; कुमार करण, अधिवक्ता; शुभम चौहान, अधिवक्ता, भारत का सर्वोच्च न्यायालय तथा तृप्ति विनी, वरिष्ठ साझेदार, Hammurabi & Solomon Partners कार्यक्रम में शामिल रहे।
वहीं वास्तुकला, वित्त, इंजीनियरिंग और शिक्षा के क्षेत्र से शुभंकर सेनगुप्ता, प्रधान वास्तुकार, Urban Infill; चिंतन गांधी, प्रमुख प्रदर्शनी डिज़ाइनर, National Book Trust; बिष्णु अग्रवाल्ला, चार्टर्ड अकाउंटेंट, BMRD & Associates; मनीष सक्सेना, महाप्रबंधक (अभियांत्रिकी), त्रिवेणी इंजीनियरिंग तथा निशा लता जायसवाल, प्रशिक्षित स्नातक शिक्षिका (अंग्रेजी), उर्सुलाइन कॉन्वेंट सहित कई लोग उपस्थित रहे।
डी नोबिली के अलग-अलग स्कूलों के पूर्व छात्र जुटे
शिक्षकों के सम्मान के बाद डी नोबिली स्कूल डिगवाडीह, सीएमआरआई, सिंदरी, सिजुआ, मैथन, मुगमा और चंद्रपुरा के पूर्व छात्रों ने अपना परिचय दिया और अपने पेशेवर सफर के बारे में जानकारी साझा की।
कार्यक्रम में अभिषेक पाठक, वरिष्ठ व्यवसाय प्रमुख, बजाज फाइनेंस; अमित सेन, सहायक उपाध्यक्ष, Bank of America Continuum India; अनूप कुमार गुप्ता, 1616 Holdings India; कौशिक अधिकारी, निदेशक, Kalkasoft Infotech; कौशिक सरकार, KaushikSarkar LLC; कृतिका रचना, वरिष्ठ प्रबंधक, भारतीय स्टेट बैंक तथा खुशबू, व्यवसायिक क्षेत्र में कार्यरत सहित कई पूर्व छात्र शामिल रहे।
इन सभी की उपलब्धियों और अलग-अलग क्षेत्रों में बनाई गई पहचान ने इस बात को रेखांकित किया कि डी नोबिली स्कूल से निकले छात्र देश और समाज के विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
आयोजन टीम के योगदान की सराहना
Reunion 4.0 को सफल बनाने में योगदान देने वाली आयोजन टीम के सदस्यों के प्रति विशेष आभार व्यक्त किया गया। इनमें मयंक सिंह, डॉ. मनोज कुमार, आशुतोष आनंद, निशा लता जायसवाल, शुभंकर सेनगुप्ता, शुभम कुमार, खुशबू भारती, कृतिका रचना और कुमार करण सहित पूरी टीम शामिल रही।
पुरानी दोस्ती और गुरु-शिष्य संबंध को मजबूत करने का संदेश
ANAA-TG North India–Delhi Reunion 4.0 केवल पूर्व छात्रों की मुलाकात तक सीमित नहीं रहा, बल्कि इसने गुरु-शिष्य संबंधों की अहमियत और वर्षों पुरानी दोस्ती को फिर से मजबूत करने का अवसर दिया। कार्यक्रम में मौजूद नोबिलियन्स ने स्कूल जीवन की पुरानी यादों को साझा किया और एक-दूसरे के पेशेवर सफर से परिचित हुए। वहीं पूर्व शिक्षकों का सम्मान कर यह संदेश भी दिया गया कि जीवन में कितनी भी ऊंचाई हासिल हो जाए, सफलता की नींव रखने वाले गुरुजनों के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।
कुल मिलाकर, Reunion 4.0 ने स्कूल की पुरानी यादों, दोस्ती, गुरुजनों के सम्मान और उपलब्धियों को एक मंच पर ला दिया। समारोह में मौजूद नोबिलियन्स के लिए यह दिन सिर्फ एक Alumni Meet नहीं, बल्कि अपने बचपन और स्कूल जीवन से दोबारा जुड़ने का भावुक अवसर बन गया।




