ओडिशा: कटक में तालाब के पानी के लिए खूनी संघर्ष में एक की मौत, दस घायल

Advertisement

भुवनेश्वर:

कटक जिले के नरसिंहपुर पुलिस स्टेशन एरिया के चामुंडापल्ली गांव खेती के लिए तालाब के पानी को लेकर दो गांव के बीच हुए खूनी संघर्ष में एक व्यक्ति की मौत हो गयी है. संघर्ष में 10 लोग घायल हुए हैं. सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है. पुलिस मौके पर पहुंच मामले की जांच कर रही है. पिछले 23 जुलाई से चामुण्डापल्ली में तालाब से खेती के लिए पानी ले जाने को लेकर सागर व पांचगोच्छिया गांव के बीच विवाद चल रहा है. मामले में तहसीलदार तक कंपलेन पहुंचायी गयी थी. तहसीलदार ने 25 जुलाई को दोनों गांव के लोगों को बुलाकर इस विवाद का समाधान करने का प्रयास किये. दोनों गांव में असंतोष जारी था जो धीरे-धीरे उग्र रूप ले लिया. दोनों गांवों के बीच रविवार की सुबह संघर्ष में सागर गांव के श्रीधर सामल नामक एक व्यक्ति की मौत हो गई है.। दोनों तरफ से 10 से अधिक लोगों के घायल हुए हैं. पुलिस बल मौके पर पहुंची और शव को जब्त कर पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है.गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है.