धनबाद: प्रदीप सिंह धनबाद जिला डेकोरेटर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष व पुरुषोत्तम कुमार रंजन महासचिव बने

Advertisement

धनबाद: धनबाद जिला डेकोरेटर्स एसोसिएशन का 41वां वार्षिक अधिवेशन व चुनाव रविवार कला भवन परिसर में धुमधाम से सम्पन्न हुआ. चुनाव में प्र्रदीप कुमार सिंह ने अपने प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवार विश्वनाथ सिंह को 129 मतों से पराजित कर अध्यक्ष बने.प्र्रदीप कुमार सिंह को 550 मत व विश्वनाथ सिंह को421वोट मिले. धनबाद जिला डेकोरेटर्स एसोसिएशन में कुल 1150 मतदाता हैं जिनमें सम्पन्न हुए चुनाव में कुल 985वोट डाले गये. अध्यक्ष पद के लिए 14 वोट रिजेक्ट हुए.प्रदीप ने तीन साल बाद अधअयक्ष पद पर फिर से कब्जा जमाया है.
 महासचिव पद पर तीन उम्मीदवार, भरतजी भगत, पुरुषोत्तम कुमार रंजन, किशोर कुमार यादव अपना भाग्य आजमा रहे थे. पुरुषोत्तम कुमार रंजन ने559 मत लाकर अपने  भरतजी भगत को 158 वोट से हराया. भरतजी भगत को 361मत पर ही संतोष करना पड़ा. किशोर कुमार यादव ने 33मत प्राप्त किया.महासचिव पद पर 31वोट रद्द हो गये. सचिव पद पर द्वारिका प्रसाद तिवारी और बच्चू दत्त के बीच सीधा मुकाबला था. बच्चू दत्ता ने 517मत लाकर द्वारिका प्रसाद तिवारी को 73 मत से पराजित किया. श्री तिवारी को 444 वोट मिले. कोषाध्यक्ष पद पर जयशंकर प्रसाद ने 575 मत लाकर  दिलीप कुमार विंग को हरा दिया. दिलीप को 384 मत मिले. पर्यवेक्षक संजय सांवरिया और अमित मालाकार के देखरेख में चुनाव सम्पन्न हुआ.प्रदीप सिंह अध्यक्ष पद का चुनाव जीत गये लेकिन उनके पैनल के भरतजी भगत और द्वारिका प्रसाद तिवारी के चुनाव हार गये.