धनबाद: बैंक मोड़ थाना पुलिस ने गैंगस्टर फहीम खान के भांजा व चचेरे भाई को भेजा जेल
जमशेदपुर के घाघीडीह जेल में उम्र कैद की सजा काट रहे गैंगस्टर फहीम खान के बेटों व भांजों की रंगदारी व दबंगई से वासेपुर व आसपास एरिया के लोग काफी परेशान हैं. एरिया के व्यवसाइयों से रंगदारी मांग जमीन, घर व दुकान लिखने का दबाव दिया जा रहा है. घर में घुसकर जान मारने की धमकी दी जा रही है. महिलाओं को भी नहीं बख्सा जा रहा है. बैंक मोड़ पुलिस ने नया बाजार रमजान मंजिल निवासी शोएब आलम की शिकायत पर केस दर्ज कर फहीम के भांजे गॉडवीन खान व फहीम के चचेरे भाई पूर्व वार्ड पार्षद इम्तियाज खान को अरेस्ट कर जेल भेज दिया है.केस में इम्तियाज नन एफआइआर एक्युज्ड है. शोएब ने फहीम के भांजों व बेटों की रंगदारी की शिकायत शोएब ने पीएमओ व सीएमओ में की थी फहीम का बेटा इकबाल खान, रज्जन खान, भांजा गॉडवीन खान, बंटी खान व प्रिंस खान फरवरी से ही नया बाजार निवासी कबाड़ी पट्टी में मोटर-पार्ट्स की दुकान के संचालक शोएब आलम को परेशान कर रहा था. रंगदारी के लिए शोएब व उसके परिजनों को तंग कर लगातार धमकी दी जा रही थी. दुकान व बगल की पांच कट्ठा जमीन लिख देने का दबाव दिया जा रहा था. शोएब की कंपलेन पर एक मई की शाम बैंक मोड़ थाना में फहीम के भांजे गॉडवीन खान, बंटी खान, प्रिंस खान, बेटे इकबाल व रज्जन खान के खिलाफ एफआइर दर्ज की गयी. पुलिस जांच में पता चला कि पूर्व वार्ड काउंसलर इम्तियाज खान ने अपने घर में पार्ट्स दुकानदार शोएब को अपने घर में बुलवाकर फहीम के भांजों व बेटों धमकी दिलवायी है. पुलिस केस के एक आरोपी फहीम के भांजे गॉडवीन के साथ इम्तियाज भी धर दबोची. अन्य आरोपी फरार है.




