प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के रिश्ते में दरार! इंस्टाग्राम, फेसबुक और ट्विटर पर अपने नाम से जोनास सरनेम हटाया

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के रिश्ते में इन दिनों खटास आ गई है। जिसके चलते प्रियंका चोपड़ा ने एक बड़ा कदम उठाया है। प्रियंका ने इंस्टाग्राम, फेसबुक और ट्विटर पर अपने नाम से जोनास सरनेम हटा दिया है।

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के रिश्ते में दरार! इंस्टाग्राम, फेसबुक और ट्विटर पर अपने नाम से जोनास सरनेम हटाया

Advertisement

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के रिश्ते में इन दिनों खटास आ गई है। जिसके चलते प्रियंका चोपड़ा ने एक बड़ा कदम उठाया है। प्रियंका ने इंस्टाग्राम, फेसबुक और ट्विटर पर अपने नाम से जोनास सरनेम हटा दिया है। ये अफवाहें सोमवार शाम से शुरू हुईं जब प्रशंसकों ने देखा कि देसी गर्ल ने इंस्टाग्राम, फेसबुक और ट्विटर पर अपने नाम से जोनास सरनेम हटा दिया। प्रियंका के इंस्टाग्राम बायो में अब प्रियंका चोपड़ा जोनास की जगह पर सिर्फ उनका पहला नाम है।

IIT ISM धनबाद सहित देश के सभी 23 आइआइटी में एक दिसंबर से प्लेसमेंट सीजन

प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा ने अफवाहों को किया खारिज
प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया से 'जोनस' सरनेम हटाये जाने को लेकर बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा ने अपनी बेटी और निक जोनास के अलग होने की अटकलों का खंडन किया है। न्यूज 18 से खास बातचीत में मधु चोपड़ा ने इन खबरों को लेकर कहा कि यह सब बकवास है, अफवाह न फैलाएं। वहीं ETimes को प्रियंका के एक करीबी दोस्त ने बताया कि इन आधारहीन अफवाहों पर विश्वास न करें

शादी के बाद जोड़ लिया था जोनास' सरनेम 

प्रियंका चोपड़ा ने वर्ष 2018 में अमेरिकी पॉप स्टार निक जोनस के साथ शादी की थी। शादी के बाद प्रियंका चोपड़ा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर नाम के साथ 'जोनास' सरनेम जोड़ लिया था। इसके बाद से ही और प्रियंका को पावर कपल में शुमार कर लिया गया था। उल्लेखनीय है कि प्रिंयका हाल ही में निक के साथ उनके पहले घर में रहने लगी हैं। इस कपल ने अपनी पहली दिवाली भी अपने नयेघर में मनाई। 'क्वांटिको' स्टार ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इसकी फोटो शेयर की थी।