डिजिटल भुगतान पर मिलेगी 2 फीसदी की छूट : अरुण जेटली

Advertisement

नई दिल्ली।

जीएसटी काउंसिल की 27वीं बैठक में देश करोड़ों लोगों को डिजिटल ट्रांजेक्शन करने पर 2 फीसदी छूट देने की घोषणा की गई है। वित्त मंत्री अरुण जेटली ने खुद इसकी घोषणा की है। जेटली ने कहा कि लोगों को डिजिटल ट्रांजेक्शन करने पर अधिकतम 100 रुपये की छूट मिलेगी। कैशलेस लेनदेन को बढ़ावा देने के लिए काउंसिल ने यह कदम उठाया है। चीनी पर सेस लगाए जाने को लेकर काउंसिल की तरफ से 5 मंत्रियों का एक समूह गठित किया जाएगा जो 2 सप्ताह के अंदर इसकी रिपोर्ट देगी। जीएसटी परिषद की यह 27वीं बैठक वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए हुई। इस दौरान वित्त मंत्री ने बताया कि जीएसटी के पहले साल में जीएसटी कलेक्शन बहुत अच्छा रहा है। उन्होंने जानकारी दी कि जीएसटी परिषद के सभी सदस्यों ने जीएसटी के पहले साल में हुए रेवेन्यू कलेक्शन को लेकर खुशी जताई है।