नई दिल्ली: Lok Sabha Election के 5th फेज में 62.56 परसेंट वोटिंग, बंगाल अव्वल, बिहार, यूपी पिछड़ा

Advertisement

नई दिल्ली:

Lok Sabha Election के 5th फेज में सोमवार को सात राज्यों की 51 सीटों पर औसतन 62.5 परसेंट वोटिंग हुई. वोटिंग के दौरान बंगाल में हिंसा की घटनाओं के बीच सबसे ज्यादा लगभग 74 परसेंट वोटिंग हुई. इस फेज में लगभग नौ करोड़ वोटरों ने वोटिंग की है. मध्य प्रदेश, राजस्थान, झारखंड में भी वोटिंग का परसेंटेज बेहतर रहा. अन्य राज्यों से वोटिंग के मामले में इस बार बिहार व उत्तर प्रदेश में कम वोटिंग हुई. जम्मू-कश्मीर में लद्दाख सीट के लिए 64 परसेंट वोटिंग हुई. रांची में बीजेपी कैंडिडेट संजय सेठ ने सबसे पहले वोट डाला. एक्स सीएम अर्जुन मुंडा, हेमंत सोरेन, मिनिस्टर चंद्रप्रकाश चौधरी, एक्स सीएम बाबूलाल मरांडी, सुबोधकांत सहाय, मिनिस्टर जयंत सिन्हा ने अपने-अपने इलाके में पोलिंग सेंटर पर जाकर वोट डाले. 5th फेज में वोटिंग खत्म होने के साथ ही लोकसभा की 543 सीटों में से 424 सीटों पर इलेक्शन संपन्न हो गया. अब अगले दो फेज में 12 और 19 मई को लोकसभा की 119 सीटों के लिए वोटिंग होगी. आज 5th फेज में में राजनाथ सिंह, सोनिया गांधी, राहुल गांधी एवं स्मृति ईरानी सहित 674 कैंडिडेटों की किस्मत ईवीएम में कैद हो गयी. यूपी की हाई प्रोफाइल सीटें अमेठी में 53 परसेंट, रायबरेली में 53.68 परसेंटऔर लखनऊ में 53 परसेंट वोटिंग हुई. लखनऊ में सेंट्रल होम मिनिस्टर राजनाथ सिंह, बीएसपी सुप्रीमो मायावती, यूपी के डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा समेत अन्य ने वोटिंग किया. आज उत्तर प्रदेश की 14, राजस्थान की 12, पश्चिम बंगाल और मध्य प्रदेश की सात-सात, बिहार की पांच और झारखंड की चार सीटों के लिए वोटिंग हुई. जम्मू-कश्मीर में लद्दाख, अनंतनाग सीट के लिए भी पुलवामा और शोपियां जिले में वोट डाले गये. जम्मू कश्मीर के अनंतनाग लोकसभा सीट पर तीन फेज में चुनाव संपन्न हो गया है.पुलवामा के त्राल और रोहमू में आतंकियों ने पोलिंग सेंटर पर ग्रेनेड फेंका अनंतनाग से पीडीपी चीफ महबूबा मुफ्ती मैदान में हैं. स्मृति ने राहुल पर बूथ कैप्चरिंग कराने का आरोप लगाया अमेठी में बीजेपी कैंडिडेट सेंट्रल मिनिस्टर स्मृति ईरामनी ने कांग्रेस प्रसिडेंट राहुल गांधी द्वारा बूथ कैप्चरिंग कराए जाने की शिकायत की है. स्मृति ने एक वीडियो भी शेयर किया, जिसमें एक वृद्धा कह रही थी कि उसके हाथ से जबर्दस्ती पंजे का बटन दबवाया गया, जबकि वह कमल का बटन दबाना चाहती थी. कंपलेन के बाद बूथ से पोलिंग अफसर को बदल दिया गया. बिहार में सारण लोकसभा में युवक ने ईवीएम तोड़ दिया. स्टेट        सीटें     वोटिंग परसेंटेज उत्तर प्रदेश    14    57.33 बिहार            5     57.86 पश्चिम बंगाल 7    74.42 जम्मू-कश्मीर  2  61.56 झारखंड      4     64.58 मध्यप्रदेश  7      65.00 राजस्थान 12     63.78