बच्चों की मस्ती की पाठशाला: मारवाड़ी युवा मंच के “समर फिएस्टा 2026” में खेल-खेल में सीखने का अनोखा संगम
मारवाड़ी युवा मंच – झरिया शाखा द्वारा आयोजित “समर फिएस्टा 2026 – मस्ती की पाठशाला” कार्यक्रम में बच्चों ने खेल, रचनात्मक गतिविधियों और ज्ञानवर्धक आयोजनों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में आत्मविश्वास, टीम भावना और रचनात्मकता का विकास करना रहा।
- झरिया में बच्चों के लिए सजी “मस्ती की पाठशाला”
- समर फिएस्टा 2026 में दिखा उत्साह और उमंग
धनबाद (Threesocieties.com Desk): मारवाड़ी युवा मंच – झरिया शाखा की ओर से शनिवार को स्थानीय मारवाड़ी विद्यालय, झरिया में “समर फिएस्टा 2026 – मस्ती की पाठशाला” कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस आयोजन में कक्षा 2 से 5 तक के बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और पूरे कार्यक्रम के दौरान उत्साह, ऊर्जा और रचनात्मकता का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला।
यह भी पढ़ें: धनबाद डीसी के फर्जी हस्ताक्षर केस में फंसे डॉ. मिहिर कुमार झा , FIR का आदेश
कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों के अंदर छिपी प्रतिभा को निखारना, उनमें आत्मविश्वास बढ़ाना तथा टीम भावना विकसित करना था। आयोजन के दौरान बच्चों के लिए कई मनोरंजक खेल, रचनात्मक गतिविधियां और ज्ञानवर्धक प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। बच्चों ने खेल-खेल में सीखने की प्रक्रिया का भरपूर आनंद लिया।
पूरे विद्यालय परिसर में बच्चों की हंसी, उत्साह और उमंग का माहौल बना रहा। विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से बच्चों को न केवल मनोरंजन मिला, बल्कि उन्हें सामाजिक समन्वय, नेतृत्व क्षमता और रचनात्मक सोच का भी अनुभव प्राप्त हुआ। आयोजकों ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम बच्चों के मानसिक और सामाजिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस अवसर पर शाखा की नव-निर्वाचित अध्यक्षा श्रीमती किरण शर्मा ने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए इस प्रकार के आयोजन समय की आवश्यकता हैं। उन्होंने बताया कि मंच आगे भी बच्चों और युवाओं के लिए रचनात्मक एवं प्रेरणादायी कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा।
कार्यक्रम को सफल बनाने में कार्यक्रम संयोजक सन्नी अग्रवाल, मयंक केजरीवाल और हितेन शर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही। वहीं प्रशिक्षक भूमि अग्रवाल ने बच्चों को विभिन्न गतिविधियों में मार्गदर्शन दिया। कार्यक्रम में विद्यालय सचिव श्री अरविंद शर्मा एवं सदस्य अमित भुसानिया भी उपस्थित रहे।
आयोजन की सफलता में विद्यालय के प्राचार्य रावानी सर एवं सभी शिक्षकों का विशेष सहयोग रहा। मंच की ओर से सभी अभिभावकों, शिक्षकों और सहयोगकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया गया। मारवाड़ी युवा मंच – झरिया शाखा ने भविष्य में भी बच्चों के लिए ऐसे सकारात्मक, रचनात्मक और प्रेरणादायक कार्यक्रम आयोजित करने का संकल्प दोहराया, ताकि नई पीढ़ी को सीखने और आगे बढ़ने का बेहतर अवसर मिल सके।






