Assembly Election 2026: पश्चिम बंगाल में 2 चरण, असम-केरल-तमिलनाडु-पुडुचेरी में एक फेज; चार मई को रिजल्ट
Assembly Election 2026: चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल, असम, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान कर दिया है। कुल 824 सीटों पर वोटिंग होगी। बंगाल में 2 चरण में मतदान जबकि अन्य राज्यों में एक फेज में चुनाव होंगे। नतीजे 4 मई 2026 को घोषित किए जाएंगे।
नई दिल्ली (Threesocieties.com Desk): देश की राजनीति में बड़ा चुनावी बिगुल बज चुका है। भारत निर्वाचन आयोग ने रविवार (15 मार्च) को पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव 2026 की तारीखों का आधिकारिक ऐलान कर दिया।इस बार पश्चिम बंगाल, असम, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी की कुल 824 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा। इनमें सबसे ज्यादा सीटें पश्चिम बंगाल में हैं। चुनाव आयोग के मुताबिक इन सभी राज्यों के चुनाव परिणाम 4 मई 2026 को घोषित किए जाएंगे।
यह भी पढ़ें: धनबाद में नेशनल लोक अदालत का बड़ा रिकॉर्ड: 3.34 लाख मामलों का निपटारा, 161 करोड़ से ज्यादा की रिकवरी
घोषणा नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने की। उन्होंने बताया कि आयोग चुनाव की सभी तैयारियां पूरी कर चुका है और मतदाताओं से बड़ी संख्या में मतदान करने की अपील की है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में में चुनाव आयुक्त डॉ. एस.एस. संधु और विवेक जोशी भी उपस्थित थे। ज्ञानेश कुमार ने कहा, "आयोग प्रत्येक मतदाता का मतदान केंद्र पर स्वागत करने के लिए तैयार है। हम खासकर पहली बार वोट डालने वाले और युवा मतदाताओं से अपील करते हैं कि वे अपने मताधिकार का उत्साह, आत्म सम्मान और विवेक के साथ प्रयोग कर लोकतंत्र में अपनी जिम्मेदारी निभाएं।"
कितने चरण में होगा चुनाव
चुनाव आयोग के अनुसार पांच राज्यों में मतदान अलग-अलग चरणों में कराया जायेगा।
पश्चिम बंगाल: 2 चरण
तमिलनाडु: 1 चरण
असम: 1 चरण
केरल: 1 चरण
पुडुचेरी: 1 चरण
किस राज्य में कब होगा मतदान
राज्य मतदान की तारीख चरण
पश्चिम बंगाल 23 अप्रैल, 29 अप्रैल 2 चरण
तमिलनाडु 23 अप्रैल 1 चरण
असम 9 अप्रैल 1 चरण
केरल 9 अप्रैल 1 चरण
पुडुचेरी 9 अप्रैल 1 चरण
परिणाम 4 मई 2026 —
17.4 करोड़ मतदाता करेंगे वोट
मुख्य चुनाव आयुक्त के अनुसार इन पांच राज्यों में लगभग 17.4 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। चुनाव को सफलतापूर्वक कराने के लिए करीब 25 लाख चुनाव कर्मियों और सुरक्षा बलों की तैनाती की जाएगी। इसके साथ ही लगभग 2.19 लाख पोलिंग बूथ बनाए जाएंगे, जहां औसतन 750 से 900 मतदाता प्रति बूथ मतदान करेंगे।
किस राज्य में कितनी सीटें
इन पांच राज्यों में कुल 824 विधानसभा सीटों पर चुनाव होंगे।
पश्चिम बंगाल: 294 सीट
तमिलनाडु: 234 सीट
असम: 126 सीट
केरल: 140 सीट
पुडुचेरी: 30 सीट
कब खत्म हो रहा विधानसभा का कार्यकाल
चुनाव आयोग ने बताया कि इन सभी राज्यों में मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल समाप्त होने से पहले चुनाव कराया जा रहा है।
पश्चिम बंगाल विधानसभा – 7 मई
तमिलनाडु विधानसभा – 10 मई
असम विधानसभा – 20 मई
केरल विधानसभा – 23 मई
पुडुचेरी विधानसभा – 15 जून
17.4 करोड़ वोटर्स डालेंगे वोट
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने बताया कि पांच राज्यों में 17.4 करोड़ वोटर्स मतदान करेंगे। इन सभी राज्यों को मिलाकर कुल 824 विधानसभा सीटें हैं। 2.19 लाख पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। सीईसी के अनुसार, असम, केरल, पुडुचेरी, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में प्रति पोलिंग बूथ पर मतदाताओं की औसत संख्या 750-900 है। उन्होंनेन्हों नेमतदाताओं के बारे में ब्योरा देते हुए बताया कि अंतिम सूची के अनुसार असम में लगभग 2.25 करोड़, केरल में 2.7 करोड़, पुडुचेरी में 9.44 लाख, तमिलनाडु में 5.67 करोड़ मतदाता होंगेहों गे। और पश्चिम बंगाल में, 28 फरवरी को जारी अंतिम सूची में 6.44 करोड़ मतदाता शामिल हैं। इसके अलावा, माननीय न्यायाधीशों के निर्णय के बाद जो भी पूरक सूची आएगी, उसे भी इसमें जोड़ दिया जाएगा।"
पिछली बार क्या रहे थे चुनावी नतीजे
पिछले विधानसभा चुनावों में अलग-अलग राज्यों में अलग राजनीतिक समीकरण बने थे।
पश्चिम बंगाल: ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी ने 215 सीटें जीती थीं।
तमिलनाडु: एम.के. स्टालिन के नेतृत्व में डीएमके सत्ता में आई थी।
असम: हिमंत बिस्वा सरमा के नेतृत्व में एनडीए सरकार बनी।
केरल: पिनराई विजयन के नेतृत्व में एलडीएफ ने लगातार दूसरी बार सरकार बनाई।
पुडुचेरी: एनडीए गठबंधन की सरकार बनी और एन. रंगास्वामी मुख्यमंत्री बने।
युवाओं से मतदान की अपील
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा कि चुनाव आयोग पहली बार मतदान करने वाले युवाओं और नए मतदाताओं से लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए मतदान में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील करता है।






