बिहार: समस्तीपुर में महिला से गैंगरेप, नग्न कर बिजली पोल से लटकाया

समस्तीपुर। जिले के विभूतिपुर पुलिस स्टेशन एरिया के एक गांव में मंगलवार अहले सुबह घर से शौच के लिए निकली एक महिला के साथ गैंगरेप की गयी है। इसके बाद मरणासन्न अवस्था में आरोपियों ने पीड़िता को बिजली के पोल पर फंदे से लटका दिया।

बिहार: समस्तीपुर में महिला से गैंगरेप, नग्न कर बिजली पोल से लटकाया

Advertisement

समस्तीपुर। जिले के विभूतिपुर पुलिस स्टेशन एरिया के एक गांव में मंगलवार अहले सुबह घर से शौच के लिए निकली एक महिला के साथ गैंगरेप की गयी है। इसके बाद मरणासन्न अवस्था में आरोपियों ने पीड़िता को बिजली के पोल पर फंदे से लटका दिया। लोगों को सुबह सात बजे के बाद फंदे पर नग्न अवस्था में लटकी महिला पर नजर पड़ी। पीड़िता को दलसिंहसराय सदर अस्पताल इलाज के लिए भेज दिया गया। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने शक के आधार पर आधा दर्जन लोगों को बंधक बना लिया। बाद में सभी को पुलिस के हवाले कर दिया। 

बताया जाता है कि सोमवार रात पीड़िता के घर में शादी समारोह था। घर के सभी लोग उसी में व्यस्त थे। उस शादी में टेंट-बाजा में काम करने वाले मजदूर भी रात भर काम कर रहे थे। अहले सुबह घर की एक बहू शौच के निकली तो टेंट-बाजा में काम करने वाले मजदूर महिला का पीछा करने लगे। महिला जैसे ही चौर में शौच करने पहुंची सभी ने उसे दबोच लिया।उसके बाद उसके जेवरात व कपड़े उतारवा दिया। इस दौरान आनाकानी करने पर महिला की पिटाई भी की। कपड़े और जेवरात उतरवाने के बाद सभी ने उसके साथ बारी-बारी से रेपकिया। इससे महिला बेहोश हो गयी। तब उसे मरा समझ सभी ने उसे चौर में ही बिजली के पोल में नंगी अवस्था में फंदे पर लटका कर छोड़ दिया। 
पीड़िता को देखने के बाद आक्रोशित हुए लोग
पीड़िता को मंगलवार सुबह पोल में बंधी देखने के बाद ग्रामीणों ने शक के आधार पर टेंट में काम करने वाले सात लोगों को एक-एक कर बंधक बना एक रूम में बंद कर दिया। काफी विलंब से पुलिस को सूचना दी गयी। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पहुंची। जहां उसे महिला के बिखड़े कपड़े मिले।ग्रामीणों ने बंधक बनाये लोगों को पुलिस को सौंप दिया। थानाध्यक्ष चन्द्रकांत गौरी ने बताया कि ग्रामीणों ने सात लोगों को सौंपा है। सभी से पूछताछ की जा रही है। उन्होंने बताया कि जब तक  महिला होश में आकर बयान नहीं देगी इस संबंध में तब तक कुछ कहा नहीं जा सकता।