चतरा पुलिस ने प्रिंस खान गैंग के 2 गुर्गे को किया गिरफ्तार, लोजपा नेता से मांगी थी दो करोड़ की रंगदारी

Chatra Crime News: चतरा पुलिस ने गैंगस्टर प्रिंस खान गिरोह के दो मुख्य सहयोगियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी लोजपा नेता एवं व्यवसायी प्रेमचंद सिंह से ₹2 करोड़ की रंगदारी मांगने की साजिश में शामिल थे। पुलिस को हवाला, विदेश से फंडिंग और शूटरों तक पैसे पहुंचाने के अहम सबूत मिले हैं।

चतरा पुलिस ने प्रिंस खान गैंग के 2 गुर्गे को किया गिरफ्तार, लोजपा नेता से मांगी थी दो करोड़ की रंगदारी
रेकी, हवाला और शूटरों तक पैसा पहुंचाने वाले गिरफ्तार।

Advertisement

     Highlights:

  • चतरा पुलिस ने प्रिंस खान गिरोह के दो मुख्य सहयोगियों को किया गिरफ्तार
  • लोजपा नेता एवं व्यवसायी प्रेमचंद सिंह से ₹2 करोड़ की रंगदारी मांगने की थी साजिश
  • गिरफ्तार आरोपी शूटरों तक पैसा पहुंचानेए रेकी और आर्थिक नेटवर्क संभालते थे
  • मोबाइल से हवाला और विदेश से फंडिंग के अहम सबूत मिले
  • पुलिस के अनुसार गैंगस्टर प्रिंस खान दुबई से चला रहा है अपना नेटवर्क

चतरा (Threesocieties.com Desk): झारखंड में चतरा जिला की पुलिस ने संगठित अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए वासेपुर के कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान गिरोह के दो प्रमुख सहयोगियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी गिरोह के आर्थिक नेटवर्क को संचालित करनेए रंगदारी की रकम का लेन.देन करनेए व्यवसायियों की रेकी करने तथा शूटरों तक पैसे पहुंचाने का काम करते थे। पुलिस के अनुसार यह गिरोह लोजपा नेता एवं बालू.पत्थर व्यवसायी प्रेमचंद सिंह से ₹2 करोड़ की रंगदारी वसूलने की साजिश रच रहा था।

यह भी पढ़ें: झारखंड से असम की दूरी अब 2 घंटे! 4 अगस्त से देवघर-गुवाहाटी सीधी फ्लाइट, इंडिगो ने शुरू की बुकिंग

शनिवार को समाहरणालय स्थित कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में एसपी अनिमेष नैथानी ने बताया कि विशेष टीम ने बिहार के भोजपुर जिले के गिद्धा थाना क्षेत्र स्थित कायम नगर निवासी मोहम्मद अस्फाक आलम तथा धनबाद के गोनोडीह ;कादिर नगरद्ध निवासी सद्दाब अंसारी को गिरफ्तार किया है। इनके पास से एक मोबाइल फोन तथा प्रिंस खान गिरोह के सहयोगियों के बीच हुए आर्थिक लेन.देन से जुड़े दस्तावेज बरामद किए गए हैं।

दिसंबर 2025 में दर्ज हुआ था रंगदारी का मामला

एसपी ने बताया कि 11 दिसंबर 2025 को हंटरगंज थाना क्षेत्र के पिंडरा गांव निवासी बालू एवं पत्थर व्यवसायी तथा लोजपा नेता प्रेमचंद सिंह ने रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी मिलने की शिकायत दर्ज कराई थी। इस मामले में पहले गिरफ्तार किए जा चुके अपराधी नाजिम को रिमांड पर लेकर पूछताछ की गईए जिसके बाद पूरे गिरोह की साजिश का खुलासा हुआ।पूछताछ में सामने आया कि नाजिम ने व्यवसायी के घर की रेकी की थी और वहां फायरिंग कर दहशत फैलाने की योजना बनाई गई थी। इसके बाद व्यवसायी से ₹2 करोड़ की लेवी वसूली जानी थी। यदि रंगदारी नहीं दी जाती तो जानलेवा हमला करने की भी तैयारी थी।

शूटरों तक पहुंचाते थे पैसा

पुलिस जांच में पता चला कि गिरफ्तार आरोपी गिरोह के आर्थिक तंत्र की अहम कड़ी थे। सद्दाब अंसारी का भाई दुबई में रहकर सीधे गैंगस्टर प्रिंस खान के संपर्क में था। उसके निर्देश पर धनबाद से करीब डेढ़ लाख रुपये नकद उठाए गएए जिन्हें बाद में फोनपे के माध्यम से शूटरों तक पहुंचाया गया। आरोपी गिरोह के लिए व्यवसायियों की गतिविधियों पर नजर रखते थेए रेकी करते थे और जरूरत पड़ने पर रंगदारी वसूलने की पूरी व्यवस्था संभालते थे।

हवाला और विदेश से फंडिंग के मिले संकेत

गिरफ्तार आरोपियों के मोबाइल फोन की जांच के दौरान पुलिस को हवाला नेटवर्कए विदेश से आर्थिक लेन.देन तथा गिरोह के अन्य सहयोगियों के साथ संपर्क के महत्वपूर्ण साक्ष्य मिले हैं। पुलिस अब इस पूरे आर्थिक नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है। अधिकारियों का मानना है कि आने वाले दिनों में इस मामले में और भी गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

दुबई से ऑपरेट हो रहा है गैंग

चतरा पुलिस की टेक्निकल सेल की जांच में यह भी सामने आया है कि गैंगस्टर प्रिंस खान फिलहाल दुबई में बैठकर अपने गिरोह का संचालन कर रहा है। पुलिस का कहना है कि गिरोह के सदस्य सोशल मीडियाए इंटरनेट कॉलिंग और डिजिटल पेमेंट के जरिए अपना नेटवर्क संचालित कर रहे हैं। इस मामले में पुलिस पहले ही अमन खानए मुर्तजा अंसारीए मोहम्मद नाजिम तथा कृष कुमार सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। अब दोनों नए आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद गिरोह के आर्थिक नेटवर्क पर भी पुलिस का शिकंजा कसता नजर आ रहा है।

सद्दाब अंसारी का रहा है आपराधिक रिकॉर्ड

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी सद्दाब अंसारी के खिलाफ धनबाद के बैंक मोड़ और गोविंदपुर थाना में आर्म्स एक्ट सहित कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस उसके पुराने आपराधिक इतिहास की भी जांच कर रही है ताकि गिरोह के अन्य सदस्यों और गतिविधियों का पता लगाया जा सके।

एसपी की व्यवसायियों से अपील

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एसपी अनिमेष नैथानी ने जिले के सभी व्यवसायियों से अपील की कि यदि किसी भी अपराधी या गिरोह की ओर से रंगदारी की धमकी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचना दें। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सूचना देने वालों की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी तथा अपराधियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने कहा कि इस मामले में शामिल अन्य शूटरों और सहयोगियों की तलाश के लिए चतरा पुलिस पड़ोसी जिलों की पुलिस के साथ लगातार छापेमारी अभियान चला रही है। इस अभियान में एसडीपीओ सन्नी वर्धनए हंटरगंज पुलिसए टेक्निकल सेल और जिला बल की संयुक्त टीम सक्रिय रूप से कार्रवाई कर रही है।