नई दिल्ली: 12 स्टेट में 14 विधानसभा सीटों और दो लोकसभा सीटों पर उपचुनाव की घोषणा, 17 अप्रैल को होगी वोटिंग, दो मई को रिजल्ट

चुनाव आयोग ने 12 स्टेट में 14 विधानसभा सीटों के साथ-साथ आंध्र प्रदेश और कर्नाटक में लोकसभा की एक-एक सीट पर उपचुनाव की घोषणा की है। सभी जगह 17 अप्रैल को वोटिंग होगी। दो मई को रिजल्ट घोषित होंगे।

नई दिल्ली: 12 स्टेट में 14 विधानसभा सीटों और दो लोकसभा सीटों पर उपचुनाव की घोषणा, 17 अप्रैल को होगी वोटिंग, दो  मई को रिजल्ट

Advertisement

  • झारखंड के मधुपुर विधानसभा उपचुनाव भी 17 को ही

नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने 12 स्टेट में 14 विधानसभा सीटों के साथ-साथ आंध्र प्रदेश और कर्नाटक में लोकसभा की एक-एक सीट पर उपचुनाव की घोषणा की है। सभी जगह 17 अप्रैल को वोटिंग होगी। दो मई को रिजल्ट घोषित होंगे।

ज्यादार जगहों पर एमपी व एमएलए के निधन के कारण खाली हुई सीटों पर चुनाव होंगे। झारखंड की एक, मध्यप्रदेश की एक और राजस्थान की तीन सीटों पर भी उपचुनाव  शामिल हैं।झारखंड के मधुपुर,  राजस्थान में सहाड़ा, सुजानगढ़ और राजसमंद सीट पर उपचुनाव होंगे। मिनिस्टर हाजी हुसैन अंसारी के निधन के कारण मधुपुर में उपचुनाव हो रहे हैं।

राजस्थान के तीन सीटों में से 2 पर कांग्रेस और एक पर बीजेपी ने चुनाव जीता था। सहाड़ा सीट कांग्रेस विधायक कैलाश त्रिवेदी और सुजानगढ़ सीट मास्टर भंवरलाल के निधन की वजह से खाली हुई है। वहीं, राजसमंद सीट बीजेपी एमएलए किरण माहेश्वरी के निधन से खाली हुई है। वहीं दूसरी ओर यहां उदयपुर की वल्लभनगर सीट पर भी चुनाव होना है, लेकिन इसकी घोषणा नहीं की गई है।मध्य प्रदेश में दमोह विधानसभा सीट पर उपचुनाव होना है। कांग्रेस एमएलए राहुल सिंह लोधी के बीजेपी में शामिल होने से यहां उपचुनाव होना है।

कहां होंगे उपचुनाव


विधानसभा   सीट 

गुजरात  : मोरवा हदफ

महाराष्ट्र  : पंढरपुर

उत्तराखंड  : सल्ट

झारखंड  : मधुपुर

मध्य प्रदेश  : दमोह

तेलंगाना  : नागार्जुन सागर

मिजोरम  : सेरछिप

नगालैंड  : नोकसेन

ओडिशा  : पिपिली

कर्नाटक  : बसवकल्याण और मस्की

राजस्थान  : सहारा, सुजानगढ़ और राजसमंद

लोकसभा      सीट    

आंध्र प्रदेश : तिरुपति

कर्नाटक  : बेलगाम