धनबाद: बीबीएमकेयू के 80 हजार स्टूडेंट्स होंगे प्रमोट,गवर्नर दी मंजूरी

बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल यूनिवर्सिटी (BBMKU)के धनबाद और बोकारो जिला के कॉलेजों के 80 हजार स्टूडेंट्स प्रमोट होंगे। गवर्नर द्रौपदी मुर्मू ने स्टूडेंट्स को प्रमोट करने के मामले को मंजूरी दे दी है। 

धनबाद: बीबीएमकेयू के 80 हजार स्टूडेंट्स होंगे प्रमोट,गवर्नर दी मंजूरी

Advertisement

धनबाद। बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल यूनिवर्सिटी (BBMKU)के धनबाद और बोकारो जिला के कॉलेजों के 80 हजार स्टूडेंट्स प्रमोट होंगे। गवर्नर द्रौपदी मुर्मू ने स्टूडेंट्स को प्रमोट करने के मामले को मंजूरी दे दी है। 
अब ग्रेजुएशन सेमेस्टर एक, तीन व पांच और पीजी सेमेस्टर एक तीन के स्टूडेंट्स को सीधे प्रमोट किया जायेगा। वहीं ग्रेजुएशन सेमेस्टर दो, चार व छह तथा पीजी सेमेस्टर दो व चार के स्टूडेंट्स को ऑनलाइन अथवा ऑफलाइन परीक्षा देनी होगी। परीक्ष किस प्रकार से ली जायेगी, इसका निर्णय यूनिवर्सिटी पर छोड़ दिया गया है। गवर्नर द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को स्टेट के सभी विश्वविद्यालयों के साथ बैठक की। इस बैठक के दौरान उन्होंने कोरोना संक्रमण की स्थिति को ध्यान में रखते हुए शैक्षणिक गतिविधियां संचालित करने की बात कही।

वीसी डॉ. अंजनी कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि प्रमोट, ऑनलाइन पढ़ाई, नामांकन, स्टूडेंट्स की कांउसलिंग समेत अन्य कई मामलों पर चर्चा की गई। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन एडमिशन को लेकर गवर्नरने बीबीएमकेयू की प्रशंसा भी की। स्टेट में बीबीएमकेयू ही ऐसा यूनिवर्सिटी है, जहां एडमिशन की प्रक्रिया 100 परसेंट ऑनलाइन तरीके से चांसलर पोर्टल के माध्यम से पूरी की गई है। उल्लेखनीय है कि ग्रेजुएशन के एक समेस्टर में लगभग 25 हजार स्टूडेंट्स हैं।

नौ तक धनबाद-बोकारो के सभी कॉलेज बंद
धनबाद और बोकारो जिले के कॉलेजों को नौ जून बंद कर दिया गया है। कोरोना को देखते हुए आंशिक लॉकडाउन को 10 जून तक राज्य सरकार ने बढ़ा दिया है। ऐसी स्थिति में कॉलेज ने यह निर्णय लिया है। यूनिवर्सिटी भी निर्धारित तिथि तक बंद रहेगा। विभागीय कार्य पूर्व की भांति संचालित होता रहेगा।