धनबाद: धनसार के माउंट ब्रेसिया पब्लिक स्कूल में बच्चे होने लगे बेहोश, कईयों का चल रहा इलाज

कोयला राजधानी धनबाद के धनसार एरिया के माउंट ब्रेसिया पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को एक दर्जन से अधिक बच्चे शुक्रवार को अचानक बेहोश हो गये। स्कूल में अफरातफरी मच गयी। बच्चों के परिजन स्कूल पहुंचकर अपने बच्चे को अपने साथ लोकल नर्सिंग होम ले गये जहां उनका इलाज चल रहा है। 

धनबाद: धनसार के माउंट ब्रेसिया पब्लिक स्कूल में बच्चे होने लगे बेहोश, कईयों का चल रहा इलाज

Advertisement

धनबाद। कोयला राजधानी धनबाद के धनसार एरिया के माउंट ब्रेसिया पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को एक दर्जन से अधिक बच्चे शुक्रवार को अचानक बेहोश हो गये। स्कूल में अफरातफरी मच गयी। बच्चों के परिजन स्कूल पहुंचकर अपने बच्चे को अपने साथ लोकल नर्सिंग होम ले गये जहां उनका इलाज चल रहा है। 
बताया जाता है कि 2:30 बजे लगभग आठवीं और नौवीं क्लास के बच्चे अचानक से बेहोश होने लगे। इसके बाद स्कूल के प्रिंसिपल ने उस क्लास के सभी बच्चों को बाहर निकाल दिया। बेहोश हुए बच्चों को स्मार्ट क्लास में शिफ्ट कर उनके परिजनों को सूचित किया गया। अभिभावक स्कूल पहुंचे और बच्चों को लेकर लोकल नर्सिंग होम पहुंच गये। कुछ बच्चों का इलाज चल रहा है। मौसम में बदलाव व क्लास में ऑक्सीजन की कमी के कारण ऐसी घटना होने की बात कही जा रही है। 
घटना के बाद  तुरंत स्कूल में छुट्टी कर दी गई। सभी बच्चे अपने अपने घर चले गये। बेहोश बच्चों को उनके अभिभावक ले गये। बेहोश हुए पांच बच्चों का इलाज पाटलिपुत्र नर्सिंग होम तथा तीन का शक्ति नर्सिंग होम में इलाज कराया जा रहा है। प्रिंसिपल का कहना है कि आठ से 10 बच्चे बेहोश हुए हैं। उनके गार्जियन को सूचना देकर उनके हवाले कर दिया गया  गया है। प्रिंसिपल का कहना है कि वह अभिभावकों के संपर्क में है। उन्होंने अपने बच्चे को लोकल नर्सिंग होम में इलाज के लिए एडमिट करवाया है। उन्होंने बताया कि बच्चे की बेहोशी की वजह मौसम है। या फिर किसी तरह का गैस रिसाव हवा में आ जाने से हो सकता हैं। स्कूल मैनेजमेंट की ओर से मामले की जांच की जा रही है।