धनबाद: हाइवा एक्सीडेंट में मृत प्रदीप महतो के परिजनों को रागिनी सिंह ने सौंपा चार लाख चौबीस हजार रुपये

बीजेपी लीडर रागिनी सिंह ने हाईवा से एक्सीडेंट में मौत के शिकार हुए प्रदीप महतो की पत्नी को चार लाख 24 हजार रुपये सौंपा है। झरिया गोपालीचक मोड़ के समीप 15 मार्च को हाइवा से एक्सीडेंट में आउटसोर्सिंग स्टाफ प्रदीप महतो की मौत हो गयी थी।

धनबाद: हाइवा एक्सीडेंट में मृत प्रदीप महतो के परिजनों को रागिनी सिंह ने सौंपा चार लाख चौबीस हजार रुपये

Advertisement

धनबाद। बीजेपी लीडर रागिनी सिंह ने हाईवा से एक्सीडेंट में मौत के शिकार हुए प्रदीप महतो की पत्नी को चार लाख 24 हजार रुपये सौंपा है। झरिया गोपालीचक मोड़ के समीप 15 मार्च को हाइवा से एक्सीडेंट में आउटसोर्सिंग स्टाफ प्रदीप महतो की मौत हो गयी थी।

घटना के समय ही रागिनी सिंह ने पीड़ित परिजनों को अश्वस्त किया था कि वो अपना हर संभवव प्रयास करेंगी की उचित मुआवजा मिल सके। रागिनी ने कतरास मोड़ स्थित ऑफिस में प्रदीप महतो के परिजनों को बुलाकर चार लाख 24 हजार रुपये की आर्थिक मदद दी।

रागिनी ने बच्चों की पढ़ाई के लिये आरके ट्रांसपोर्ट कंपनी को पांच हजार रुपये प्रतिमाह देने को कहा।इस पर कंपनी ने अपनी सहमति दे दी है। आरके ट्रांसपोर्ट कम्पनी के कर्मचारियों ने आपस मे चंदा करके दो लाख 74 हजार रुपये दिया है। वहीं रागिनी सिंह ने अपनी ओर से एक लाख 50 हजार रुपये का सहयोग प्रदान की है।