Dhanbad: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और अपर सचिव सुनील बर्णवाल से मिले मनी महतो

झारखंड के धनबाद निवासी व डीएम पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर मनोज कुमार महतो उर्फ मनी महतो ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और अपर सचिव सुनील बर्णवाल से की महत्वपूर्ण मुलाकात। जानिए इस मुलाकात के पीछे की वजह।

Dhanbad: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और अपर सचिव सुनील बर्णवाल से मिले  मनी महतो
मंत्री व एमपी का स्वागत करते मनी महतो।

Advertisement

धनबाद। कोयला राजधानी परसिया पुटकी स्थित डीएम पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर मनोज कुमार महतो उर्फ मनी महतो ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और अपर सचिव सुनील बर्णवाल से महत्वपूर्ण मुलाकात की है। धनबाद दौरे पर आये मंत्री व सचिव का मनी महतो ने दुर्गापुर काजी नज़रुल इस्लाम एयरपोर्ट पर पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया।
यह भी पढ़ें:Jharkhand : जेपीएससी टॉपर आशीष अक्षत को डी नोबिली एलुम्नाई ने किया सम्मानित


युवा बिजनसमैन सह ग्रामीण इलाके में बड़े स्कूल का संचालन करने वाले मनी महतो ने झारखंड में शिक्षा के विकास में केंद्रीय मदद का आग्रह किया। मनी महतो ने मंत्री व सचिव को बताया कि धनबाद के ग्रामीण इलाके परसिया में डीएम पब्लिक स्कूल कैसे शिक्षा का अलख जगा रहा है। डीएम पब्लिक स्कूल CBSE से 12वीं क्लास तक की मान्यता प्राप्त है। एमपी ढुल्लू महतो ने मनी महतो की सक्रियता व उपब्धियों के बारे में मंत्री को बताया।

मनी महतो धनबाद ब्लॉक का प्रमुख रह चुके हैं। उनकी मां आरती देवी मुखिया रही हैं। मनी की मां वर्तमान में धनबाद प्रमुख हैं। काफी कम उम्र में पिता का सहारा खो देनेवाले मनी ने अपनी मेहनत व ईमानदारी के बल पर पिता के बिजनस को आगे बढ़ाया है। मनी अब अपने पिता की याद में स्कूल खोल शिक्षा का अलख जगा रहे हैं।