महंगाई से राहत! Coal India Limited ने ठेका मजदूरों की बढ़ाई मजदूरी, 1421 रुपये तक तय नई दर

Coal India Limited ने ठेका मजदूरों की मजदूरी दरों में संशोधन कर नई दरें जारी की हैं। 1 अप्रैल से 30 सितंबर 2026 तक लागू इस फैसले से हजारों श्रमिकों को महंगाई से राहत मिलेगी।

महंगाई से राहत! Coal India Limited ने ठेका मजदूरों की बढ़ाई मजदूरी, 1421 रुपये तक तय नई दर
1 अप्रैल से 30 सितंबर 2026 तक लागू होगी नयी दरें।

कोलकाता (Threesocieties.com Desk): देश की सबसे बड़ी कोयला उत्पादक कंपनी Coal India Limited ने ठेका मजदूरों के लिए बड़ी राहत भरी खबर दी है। कंपनी ने औद्योगिक श्रमिकों के औसत उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI) में बढ़ोतरी को ध्यान में रखते हुए मजदूरी दरों में संशोधन किया है।

यह भी पढ़ें: चतरा: अफीम तस्कर संग छापेमारी करने पहुंचे गिद्धौर थानेदार, वीडियो वायरल ,एसपी ने किया सस्पेंड

जारी अधिसूचना के अनुसार, नई मजदूरी दरें 1 अप्रैल 2026 से लागू होकर 30 सितंबर 2026 तक प्रभावी रहेंगी। इस संशोधन में परिवर्तनीय महंगाई भत्ता (VDA) को भी शामिल किया गया है, जिससे मजदूरों की आय में सीधा इजाफा होगा।

 नई मजदूरी दरें (प्रति दिन)
अकुशल श्रमिक: ₹1320
अर्धकुशल/सुपरवाइजरी श्रमिक: ₹1354
कुशल श्रमिक: ₹1387
उच्च कुशल श्रमिक: ₹1421
क्यों किया गया संशोधन?

कंपनी के मुताबिक, बढ़ती महंगाई के असर को कम करने और मजदूरों की आय को संतुलित बनाए रखने के उद्देश्य से यह फैसला लिया गया है। औद्योगिक उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI) में वृद्धि के कारण VDA में बढ़ोतरी जरूरी हो गई थी।

इन कंपनियों में होगा लागू

यह नई मजदूरी दरें Bharat Coking Coal Limited, Central Coalfields Limited, Eastern Coalfields Limited समेत कोल इंडिया की सभी अनुषंगी कंपनियों और इकाइयों में लागू होंगी। इसका सीधा लाभ खनन कार्यों में लगे हजारों ठेका मजदूरों को मिलेगा, जो लंबे समय से महंगाई के दबाव से जूझ रहे थे।

 मजदूरों को क्या होगा फायदा?
महंगाई के बीच आय में बढ़ोतरी
दैनिक खर्चों को संभालने में राहत
श्रमिकों की आर्थिक स्थिति में सुधार
खनन सेक्टर में काम करने वालों के लिए मनोबल बढ़ेगा