गुजरात: साध्वी से रेप का में आसाराम के बेटे नारायण साईं को उम्रकैद की सजा

Advertisement

अहमदाबाद:

आसाराम के बेटे नारायण साईं को सूरत सेशन्स कोर्ट ने उम्र कैद की सजा सुनायी है. कोर्ट ने नारायण को रेप मामले में पिछले सप्ताह दोषी करार दिया था. नारायण साईं पर उसके आश्रम में रहने वाली दो बहनों ने रेप का आरोप लगाया था. सूरत की दो बहनों ने 2013 में पुलिस में दर्ज अपनी शिकायत में आरोप लगाया था कि आसाराम और नारायण साईं ने उनके साथ रेप किया. दि्लली पुलिस ने दोनों बहनों की कंपलेन के बाद वर्ष 2013 की दिसंबर में नारायण को अरेस्ट किया था. पीड़ित लड़कियों ने पुलिस को बताया था कि नारायण साईं ने वर्ष 2002 और 2005 के बीच दोनों से कई बार रेप किया था. इन दोनों बहनों ने नारायण साईं और आसाराम के खिलाफ रेप कीकंपलेन की थी. दोनों बहनों ने नारायण और आसाराम के खिलाफ रेप की अलग-अलग कंपलेन की थी.पुलिस इस कंपलेन के आलोक में आसाराम और उसके बेटे के खिलाफ दुष्कर्म, यौन शोषण और अवैध तरीके से बंधक बनाकर रखने और अन्य आरोप में केस दर्ज की थी. उल्लेखनीय है कि आसाराम को पिछले साल जोधपुर कोर्ट ने यूपी के शाहजहांपुर की नाबालिग युवती से रेप को मामले में दोषी पाकर आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी.