नई दिल्ली में रेलवे बोर्ड के चेयरमैन से मिले बीजेपी लीडर अमरेश सिंह, धनबाद से सुपर फास्ट ट्रेन की मांग

Advertisement

धनबाद:

बीजेपी लीडर अपमेश सिंह मंगलवार को नई दिल्ली में रेलवे बोर्ड के चेयरमेन विनोद कुमार यादव मुलाकात की.अमरेश सिंह ने चेयरमैन से धनबाद से नई दिल्ली के बीच एक सुपर फास्ट ट्रेन चलाने सहित अन्य मांगे रखी.चेयरमेन ने अमरेश को आश्वासन दिया कि धनबाद डिवीजन के अंतर्गत चलने वाली ट्रेनों में यात्री सुविधाओं में बढोतरी की जायेगी. अमरेश धनबाद विधानसभा क्षेत्र के टिकट के प्रमुख दावेदारों में शामिल है. वह विधानसभा क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं. समाजिक कार्यों में भी बढ़-चढ़कर भाग लेते हैं. बीजेपी के सीनीयर नेताओं से भी अमरेश के बेहतर संबंध हैं.