Jharkhand Bhawan : CM हेमंत सोरेन ने दिल्ली में झारखंड भवन का किया उद्घाटन

झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने मंगलवार को दिल्ली में झारखंड भवन का उद्घाटन किया। कनॉट प्लेस के बंगला साहिब रोड में झारखंड भवन का निर्माण कराया गया है।

Jharkhand Bhawan : CM हेमंत सोरेन ने दिल्ली में झारखंड भवन का किया उद्घाटन
उद्घाटन करते सीएम हेमंत सोरेन व अन्य।

Advertisement

नई दिल्ली। झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने मंगलवार को दिल्ली में झारखंड भवन का उद्घाटन किया। कनॉट प्लेस के बंगला साहिब रोड में झारखंड भवन का निर्माण कराया गया है।
यह भी पढ़ें:Dhanbad:प्रेमिका के भाई व मामा को फंसाने के लिए इरफान बना हैवान

मौके पर सीएम ने कहा कि देश की राजधानी दिल्ली में ये जगह काफी खास है। ये बिल्डिंग बेहद खास है। अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस है। यहां कई सरकारी कार्यालय हैं। इसे देखते हुए इसका निर्माण कराया गया है।झारखंड भवन के उद्घाटन के मौके पर राज्य की समृद्ध कला-संस्कृति की झलक पेश की गयी। उद्घाटन कार्यक्रम की शुरुआत मांदर-नगाड़े की थाप और पारंपरिक गीतों से की गयी। दिल्ली के जनजातीय कलाकारों ने एक से बढ़कर एक नृत्य-गीत पेश किए। 
हेमंत सोरेन, कल्पना सोरेन और जोबा मांझी ने किया नृत्य
एमपी जोबा मांझी और एमएलए कल्पना सोरेन ने संताली नृत्य के दौरान मंच पर पहुंच गयीं। एमपी व एमएलए  कलाकारों के साथ नृत्य करने लगीं। इसके बाद सीएम हेमंत सोरेन भी खुद को रोक नहीं सके। सीएम भी मंच पर पहुंचकर कलाकारों के साथ नृत्य करने लगे।
मौके पर मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव, सत्यानंद भोक्ता, मिथिलेश कुमार ठाकुर, बेबी देवी, हफीजुल अंसारी, इरफान अंसारी, दीपक बिरुआ, रामदास सोरेन, सांसद जोबा माझी, महुआ माजी, विधायक कल्पना सोरेन, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, मुख्य सचिव एल खियांग्ते, स्थानिक आयुक्त अरवा राजकमल समेत कई सीनियर अफसर मौजूद थे।


झारखंड भवन में खास
झारखंड भवन सात मंजिला है। यहां अतिथियों को ठहरने के लिए 50 गेस्ट रूम बनाये गये हैं। गवर्नर, सीएम, चीफ जस्टिस व चीफ सेकरटेरी के लिए अलग सुइट बनाये गये हैं। वीवीआईपी के लिए विशेष कमरे बनाये गये हैं। बिल्डिंग को आधुनिक लुक दिया गया है। इंटीरियर भी शानदार है।
18 जनवरी 2016 को हुआ था झारखंड भवन का भूमि पूजन
18 जनवरी 2016 को झारखंड की तत्कालीन राज्यपाल और वर्तमान में देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ तत्कालीन मुख्यमंत्री और वर्तमान में ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास ने झारखंड भवन का भूमि पूजन किया था।