धनबाद: नकली शराब बनाने वाले गैंग का भंडाफोड़, केमिकल, स्टीकर बरामद, एक अरेस्ट

कोयला राजधानी धनबाद के बरवाअड्डा पुलिस न् नकली शराब बनाने वाले गैंग खआ भंडाफोड़ किया है। IIRIS  कंपनी की कंपलेन पर नपुलिस ने  भारी मात्रा में नकली अंग्रेजी शराब बनाने में उपयोग होने वाले केमीकल, रेपर, बोतल को सील करने वाले ढक्कन और आबकारी विभाग का स्टिकर बरामद किया है। पुलिस ने इस मामले में एक व्यक्ति को अरेस्ट किया है।

धनबाद: नकली शराब बनाने वाले गैंग का भंडाफोड़, केमिकल, स्टीकर बरामद, एक अरेस्ट

Advertisement

धनबाद। कोयला राजधानी धनबाद के बरवाअड्डा पुलिस न् नकली शराब बनाने वाले गैंग खआ भंडाफोड़ किया है। IIRIS  कंपनी की कंपलेन पर नपुलिस ने  भारी मात्रा में नकली अंग्रेजी शराब बनाने में उपयोग होने वाले केमीकल, रेपर, बोतल को सील करने वाले ढक्कन और आबकारी विभाग का स्टिकर बरामद किया है। पुलिस ने इस मामले में एक व्यक्ति को अरेस्ट किया है।

 यह भी पढ़ें:रामगढ़: रोड एक्सीडेंट में धनबाद के साइबर डीएसपी सुमित लकड़ा घायल, रांची के मेदांता हॉस्पिटल में एडमिट

धनबाद के डीएसपी अमर कुमार पांडे ने प्रेस कांफ्रेस में उक्त जानकारी दी। डीएसपी ने बताया कि कि IIRIS कंपनी के अफसर संजय शर्मा की शिकायत पर बरवाअड्डा थाना प्रभारी बिक्रम कुमार के नेतृत्व में नकली अंग्रेजी शराब बनाने वालों के धरपकड़ के लिए एक टीम गठित की गई थी। टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर गुरुवार की देर रात रेड कर लोहारबरवा के पास से स्कुटी (JH10EV 4679 )सवार संजय कुमार महतो को दबोचा। उसके पास अंग्रेजी शराब के बोतल का ढक्कन, लेबल, अबकारी विभाग के स्टीकर और नौ गैलन कैमिकल के बरामद किया गया।

डीएसपी ने बताया कि आरोपी की निशानदेही पर पुलिस इस गैंग से जुड़े अन्य लोगों को दबोचने के लिए  रेड कर रही है। प्रेस कांफ्रेस में बरवाअड्डा थाना प्रभारी विक्रम कुमार सिंह रोशन कुमार बरनवाल कन्हैया लाल मंडल कमेशर महतो मौजूद थे