धनबाद: बरवाअड्डा में मालवाहक टेंपो से 456 बोतल इलिगल शराब जब्त

बरवाअड्डा पुलिस ने बरवाअड्डा मेमको मोड़ से जीटी रोड बरवाअड्डा की ओर जानेवाली रोड पर मंगलवार को एक मालवाहक टेंपो से भारी मात्रा में अवैध शराब जब्त किया है। शराब को छुपाने के लिए ऊपर से खाली टोकरियां डाल दी गयी थी। 

धनबाद: बरवाअड्डा में मालवाहक टेंपो से 456 बोतल इलिगल शराब जब्त

Advertisement

धनबाद। बरवाअड्डा पुलिस ने बरवाअड्डा मेमको मोड़ से जीटी रोड बरवाअड्डा की ओर जानेवाली रोड पर मंगलवार को एक मालवाहक टेंपो से भारी मात्रा में अवैध शराब जब्त किया है। शराब को छुपाने के लिए ऊपर से खाली टोकरियां डाल दी गयी थी। 
डीएसपी हेडक्वार्टर (वन) अमर कुमार पांडेय ने प्रेस कांफ्रेस में बताया कि बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक नीले रंग के मालवाहक टेंपो में छुपाकर शराब ले जायी जा रही है। थाना प्रभारी गंगासागर ओझा के नेतृत्व में जांच कर ही पुलिस टीम को देख मालवाहक ड्राइवर तेजी से आगे जाकर जीटी रोड के पास वह गाड़ी छोड़कर भाग गया। ब्लूब बर्ड विस्की 750 एमएल की 396 बोतल, सुपर गोल्ड विस्की 750 एमएल की 60 बोतल कुल 456 बोतल शराब जब्त किया। पुलिस टीम में एसआइ रोहित कुमार सिंह, एएसआइ हीरा कुमारी, हवलदार शिव नारायण दास, कृष्ण कुमार प्रजापति शामिल थे।