धनबाद: झरिया सिंह नगर में सेक्स रैकेट का विरोध करने पर फायरिंग की, इलाके में दहशत

Advertisement

धनबाद:

झरिया टाउन के सिंह नगर बी टाइप क्वार्टर के समीप सेक्स रैकेट का विरोध करने के बाद गुरुवार सुबह जमकर हंगामा हुआ. लोकल लोगों ने दो युवकों को सेक्स रैकेट संचालन करने का आरोप लगाकर जमकर पिटाई कर दी. दोनों युवक बाद में मुहल्ले में बाइक से पहुंचकर हवाई फायरिंग कर दहशत फैलाकर भाग निकले. झरिया पुलिस घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची. पुलिस मौके से एक जिंदा गोली, एक खोखा व एक बाइक जब्त की है. फायरिंग के मुहल्ले में अनहोनी की आशंका से लोग दहशत में हैं. फायरिंग कर भागने वाले दोनों युवकों की पहचान हो गयी है. पुलिस दोनों को दबोचने के लिए रेड कर रही है. बताया जाता है कि लोगों ने सिंह नगर बी टाइप क्वार्टर के एक क्वार्टर में दो युवकों पर सेक्स रैकेट संचालन का आरोप लगाकर जमकर पिटाई कर दी. पिटाई के बाद दोनों वहां से चले गये. बाद में दोनों पिट्ल लेकर बाइक से सिंह नगर पहुंच दो राउंड फायरिंग की. लोगों के खदेड़ने पर बाइक छोड़कर भाग गये. लोकल लोगों का आरोप है कि दोनों युवक काफी समय से एक क्वार्टर में बाहर से लड़कियों को लाकर गलत काम करवाता है.लोगों ने आज विरोध कर उनकी पिटाई की. बाद दोनों बाइक से आकर दहशत फैलाने के लिए फायरिंग किया.