धनबाद: नक्सल गतिविधि से जुड़े लोग समाज की मुख्यधारा से जुड़ें: एसएसपी

धनबाद पुलिस की ओर से बरवाअड्डा पुलिस स्टेशन एरिया स्थित अति नक्सल प्रभावित तिलैया इलाके में सामुदायिक पुलिसिंग कार्यक्रम के तहत ग्रामीणों के बीच कंबल, बच्चों के बीच खेलकूद सामग्री एवं पठन- पाठन सामग्री का वितरण किया गया।

धनबाद: नक्सल गतिविधि से जुड़े लोग समाज की मुख्यधारा से जुड़ें: एसएसपी

Advertisement

धनबाद। धनबाद पुलिस की ओर से बरवाअड्डा पुलिस स्टेशन एरिया स्थित अति नक्सल प्रभावित तिलैया इलाके में सामुदायिक पुलिसिंग कार्यक्रम के तहत ग्रामीणों के बीच कंबल, बच्चों के बीच खेलकूद सामग्री एवं पठन- पाठन सामग्री का वितरण किया गया।

एसएसपी संजीव कुमार एसपी रिष्मा रमेशन, डीएसपी अमर कुमार पांडेय बरवाअड्डा थाना प्रभारी विक्रम कुमार ने लोगों के बीच सामान बांटे।

मौके पर एसएसपी ने नक्सल गतिविधि में शामिल लोगों से मुख्यधारा में जुड़ने की अपील की। ग्रामीण महिलाओं एवं पुरुषों से बच्चों को पढ़ाने की अपील की। उन्होंने बच्चों से बात करते हुए पढ़ लिख कर पुलिस ऑफिसर बनने का संकल्प दिलवाया।