धनबाद: टाउन में नाइट में रोड एक्सीडेंट पर कंट्रोल के लिए चार जगहों पर लगेंगे सोलर ब्लिंकर्स

Advertisement

धनबाद:

पीडब्लयूडी रोड धनबाद टाउन के प्रमुख चौक-चौराहों पर सोलर ब्लिंकर्स लगायेगा. संभावाना है कि अगले 10 से 15 दिनों में स्टेशन रोड के आंबेडकर चौक, सिटी सेंटर, मेमको मोड़ और बरवाअड्डा के संत निरंकारी आश्रम मोड़ पर सोलर ब्लिंकर्स लग जायेंगा. सोलर ब्लिंकर्स कोचौक से 25 मीटर पहले लगाया जायेगा. नाइट में वैकिल ड्राइवर को करेंगे अलर्ट सोलर ब्लिंकर्स रात में लगातार वैकिल ड्राइवर को अलर्ट रहने की चेतावनी देते रहेंगे. इससे रात में होने वाले रोड एक्सीडेंट में कमी लाई जा सकेगी. वैकिल ड्राइव करते समय जो अलर्ट नहीं रहेंगे, उन्हें ब्लिंकर्स चौकन्ना करेगा. सोलर ब्लिकर्स की लाइट पीली रहेगी. शाम में अंधेरा होते ही लाइट जलने लगेगी. लाइट की रोशनी इतनी तेज होगी कि आने-जाने वाले वैकिल ड्राइवरों को चमकते हुए अलर्ट करती रहेगी. सोल ब्लिंकर्स की लाइट से लोग गाड़ी चलाते सम अलर्ट रहेंगे एक्सीडेंट होने से बच सकेंगे. उल्लेखनीय है कि नाइट कई बार इस कारण एक्सीडेंट होता है क्योंकि गाड़ी ड्राइव करने वालों को यह जानकारी नहीं रहती कि अगले चौक-चौराहे पर पहुंच कर किस ओर टर्न लेना है. सोलर ब्लिंकर्स की लाइट चौक-चौहारों पर गाड़ी ड्राइव करने वालों को टर्निंग की दिशा बतायेगी.