धनबाद: अखंड हरिकीर्तन में पहुंचे उदय प्रताप सिंह, सनातन संस्कृति और युवा पीढ़ी को दिया बड़ा संदेश
धनबाद के राहरगोड़ा, धैया स्थित श्री श्री विमलेश्वर महादेव मंदिर में आयोजित अखंड हरिकीर्तन में उदय प्रताप सिंह और सुदिष्ट कुमार शामिल हुए। पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-शांति की कामना की और युवाओं से सनातन संस्कृति को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।
HighLights:
- राहरगोड़ा के श्री श्री विमलेश्वर महादेव मंदिर में आयोजित हुआ अखंड हरिकीर्तन
- भगवान शिव के चरणों में पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-शांति और समृद्धि की कामना
- उदय प्रताप सिंह ने कहा- सामूहिक संकीर्तन से बढ़ता है प्रेम, भाईचारा और शांति
- युवाओं से सनातन संस्कृति और धार्मिक परंपराओं को आगे बढ़ाने का आह्वान
धनबाद (Threesocieties.com Desk): राहरगोड़ा, धैया स्थित श्री श्री विमलेश्वर महादेव मंदिर में आयोजित अखंड हरिकीर्तन में श्रद्धा और भक्ति का माहौल देखने को मिला। धार्मिक आयोजन में श्रीराम सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह एवं मानवाधिकार फोरम के प्रदेश अध्यक्ष सुदिष्ट कुमार शामिल हुए। दोनों अतिथियों ने मंदिर में भगवान के चरणों में पूजा-अर्चना की और क्षेत्र की सुख-शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

अखंड हरिकीर्तन के दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा। श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से भगवान का संकीर्तन किया और धार्मिक अनुष्ठान में भाग लिया। इस अवसर पर स्थानीय लोगों एवं मंदिर समिति के सदस्यों ने अतिथियों का स्वागत-अभिनंदन किया।
सामूहिक संकीर्तन से बढ़ता है प्रेम और भाईचारा
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उदय प्रताप सिंह ने कहा कि अखंड हरिकीर्तन में शामिल होना आध्यात्मिक चेतना और सामुदायिक एकता को बढ़ावा देने वाला पवित्र अनुभव है। उन्होंने कहा कि सामूहिक संकीर्तन से समाज में आपसी प्रेम, भाईचारे और शांति का संदेश जाता है। उन्होंने कहा कि धार्मिक और आध्यात्मिक आयोजन समाज को एकजुट करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऐसे आयोजनों के माध्यम से लोगों को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जुड़ने का अवसर मिलता है।
युवा पीढ़ी को सनातन संस्कृति से जोड़ने पर जोर
उदय प्रताप सिंह ने कहा कि अखंड हरिकीर्तन जैसे आयोजन हमारी प्राचीन भजन-कीर्तन की परंपरा को युवा पीढ़ी तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने कहा कि आज की युवा पीढ़ी का सनातन धर्म और संस्कृति की ओर बढ़ना सराहनीय है। उन्होंने कहा कि जब-जब सनातन समाज अपनी संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण के लिए आगे आता है, तब समाज में सकारात्मक संदेश जाता है। उन्होंने युवाओं से सनातन संस्कृति, धार्मिक परंपराओं और सामाजिक मूल्यों को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।
मंदिर समिति के सदस्यों ने किया स्वागत
कार्यक्रम में मंदिर के संरक्षक अभिषेक विश्वकर्मा, अध्यक्ष पप्पू गुप्ता, सचिव आलोक गुप्ता, कोषाध्यक्ष शशि विश्वकर्मा, राजेश विश्वकर्मा, पुजारी विक्की पांडे, अविनाश पांडे, रिशु पांडे, तोतन यादव, कमलेश यादव, दीपक मंडल, संदीप मंडल, मिथिलेश ठाकुर, संजोग भगत, रिंकू रवानी एवं संजोग रवानी सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
मंदिर समिति के सदस्यों ने अतिथियों और श्रद्धालुओं का स्वागत करते हुए धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में सहयोग किया। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला और मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल में डूबा रहा।
News Desk 



