Gangs of Wasseypur: गोविंदपुर में कोल बिजनसमैन के घर फायरिंग, प्र‍िंस खान ने ली जिम्मेवारी, ऑडियो व लेटर वायरल

कोयला राजधानी धनबाद में पुलिस के करीबी व गोविंदपुर बहादुरपुर में रहने वाले कोल बिजनसमैन बंटी सिंह के घर के बाहर मंगलवार की रात साढ़े नौ बजे क्रिमिनलों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की। छह राउंड फायरिंग में दो गोलियां घर के गेट पर लगीं। दो बाइक से आये चार क्रिमिनलों ने फायरिंग को अंजाम दिया है।

Gangs of Wasseypur: गोविंदपुर में कोल बिजनसमैन के घर फायरिंग, प्र‍िंस खान ने ली जिम्मेवारी, ऑडियो व लेटर वायरल

Advertisement

धनबाद। कोयला राजधानी धनबाद में पुलिस के करीबी व गोविंदपुर बहादुरपुर में रहने वाले कोल बिजनसमैन बंटी सिंह के घर के बाहर मंगलवार की रात साढ़े नौ बजे क्रिमिनलों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की। छह राउंड फायरिंग में दो गोलियां घर के गेट पर लगीं। दो बाइक से आये चार क्रिमिनलों ने फायरिंग को अंजाम दिया है।

यह भी पढ़ें:Jharkhand: पालमू जैप-8 हेडक्वर्टर में IRB कांस्टेबल ने लगाई फांसी, मेजर हवलदार कमलेश दुबे सस्पेंड, डीएसपी के खिलाफ विभागीय जांच शुरू


सूचना पाकर गोविंदपुर पुलिस स्टेशन की पुलिस ने बंटी के घर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल की छानबीन की। बंटी के घर फायरिंग की घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। बंटी व उसके परिजन भयभीत हैं। पुलिस संदेह के आधार पर मामले में संलिप्त क्रिमिनलों की खोज कर रही है। 


डेढ़ महीने पहले बंटी के करीबी की कर दी गई थी मर्डर
बंटी के पिता सच्चिदानंद चौधरी ने बताया फायरिंग करने के बाद सभी अपराधी भाग गये। घटना से आधे घंटा पहले ही बेटा घर लौटा था। क्रिमिनलों ने गोली दहशत फैलाने और रंगदारी के लिए चलाई है। डेढ़ माह पहले बाघमारा में बंटी सिंह के कारोबार से जुड़े मनोज यादव की मर्डर हुई थी।पिता का कहना है कि अपराधियों ने हवाई फायरिंग की तो पहले यही लगा कि किसी की शादी में पटाखे फूट रहे हैं, जब गोली गेट पर लगी तब पता लगा कि हमारे घर को निशाना बनाकर फायरिंग की गई।
लगातार लोगों को धमका रहा प्रिंस 
नया बाजार के जमीन कारोबारी नन्हें खान मर्डर के बाद से फरार प्रिंस खान कभी भी वीडियो तो कभी ऑडियो जारी कर रहा है। किसी को भी धमका रहा है। बीजेपी लीडर रागिनी सिंह ने रविवार को प्रेस कांफ्रेस कर अमन-प्रिंस व हर्ष के मिलीभगत का आरोल लगायी थी। इसके बाद प्रिंस ने अपना वीडियो जारी कर उनके समर्थक अमित गुप्ता उर्फ आदित्य को भी धमकी दी थी। प्रिंस कई लोगों के घर के बाहर गोली भी चलवा चुका है।